लोकसभा चुनाव परिणाम: यूपी में बीजेपी को लग सकता है 20-23 सीटों पर झटका, पश्चिम बंगाल-ओडिशा से होगी भरपाई

By सतीश कुमार सिंह | Published: May 23, 2019 11:22 AM2019-05-23T11:22:51+5:302019-05-23T11:22:51+5:30

आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्‍य यूपी का सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा, यह अभी साफ नहीं है लेकिन एग्जिट पोल की मानें तो 2014 में भाजपा गठबंधन के जीते हुए 73 सीट में से भाजपा रुझानों में 23 सीट हार रही है। यानी ऐसा लग रहा है महागठबंधन भाजपा से सीट छीन रही है।

lok sabha election 2019 uttar pradesh west bengal odisha | लोकसभा चुनाव परिणाम: यूपी में बीजेपी को लग सकता है 20-23 सीटों पर झटका, पश्चिम बंगाल-ओडिशा से होगी भरपाई

सबसे ज्‍यादा 80 सीटों वाला राज्‍य उत्‍तर प्रदेश दिल्‍ली की गद्दी के लिए हमेशा से ही महत्‍वपूर्ण रहा है।

Highlightsस्ट बंगाल में भाजपा 2 से बढ़कर 17 सीट पर और ओडिशा में 1 बढ़कर 8 सीट पर जीत मिल सकती है। यानी उत्तर प्रदेश की भरपाई वेस्ट बंगाल के साथ-साथ ओडिशा से भाजपा कर लेगी।

17वीं लोकसभा के लिए मतगणना जारी है। कहा जाता हैं कि दिल्‍ली का रास्‍ता उत्‍तर प्रदेश से होकर जाता है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के परिणाम आने में अब कुछ ही घंटे शेष बचे हैं और ऐसे में अटकलों का दौर तेज हो गया है।

आबादी के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्‍य यूपी का सियासी ऊंट किस करवट बैठेगा, यह अभी साफ नहीं है लेकिन एग्जिट पोल की मानें तो 2014 में भाजपा गठबंधन के जीते हुए 73 सीट में से भाजपा रुझानों में 23 सीट हार रही है। यानी ऐसा लग रहा है महागठबंधन भाजपा से सीट छीन रही है।

हालांकि उत्तर प्रदेश की झटका को भाजपा वेस्ट बंगाल और ओडिशा से पूरा कर सकती है। वेस्ट बंगाल में भाजपा 2 से बढ़कर 17 सीट पर और ओडिशा में 1 बढ़कर 8 सीट पर जीत मिल सकती है। यानी उत्तर प्रदेश की भरपाई वेस्ट बंगाल के साथ-साथ ओडिशा से भाजपा कर लेगी।

सबसे ज्‍यादा 80 सीटों वाला राज्‍य उत्‍तर प्रदेश दिल्‍ली की गद्दी के लिए हमेशा से ही महत्‍वपूर्ण रहा है। इसी 'रास्‍ते' पर कब्‍जे के लिए इस बार सत्‍तारूढ़ बीजेपी, विपक्षी महागठबंधन और कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। पीएम मोदी ने सबसे ज्‍यादा फोकस यूपी पर ही किया। वहीं मायावती और अखिलेश पूरे प्रदेश में धुआंधार रैलियां कीं। कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने रैलियों और रोड शो के जरिए अपनी पार्टी को यूपी में संजीवनी देने की कोशिश की। 

Web Title: lok sabha election 2019 uttar pradesh west bengal odisha