लोकसभा चुनाव 2019: उपेंद्र कुशवाहा दो सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, महागठबंधन में RLSP को मिली हैं 5 सीटें  

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 3, 2019 07:49 PM2019-04-03T19:49:36+5:302019-04-03T19:55:18+5:30

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार महागठंधन में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को पांच सीटें मिली हैं।

lok sabha election 2019: RLSP Chief Upendra Kushwaha to contest from Karakat and Ujiarpur in bihar | लोकसभा चुनाव 2019: उपेंद्र कुशवाहा दो सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, महागठबंधन में RLSP को मिली हैं 5 सीटें  

लोकसभा चुनाव 2019: उपेंद्र कुशवाहा दो सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, महागठबंधन में RLSP को मिली हैं 5 सीटें  

लोकसभा चुनाव को लेकर बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के चीफ व पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा बिहार की दो लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। उपेंद्र कुशवाहा बिहार के उजियारपुर और
काराकाट लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। 

बता दें कि बिहार महागठंधन में शामिल उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी को पांच सीटें मिली हैं। इन पांच सीटों में से दो सीटों पर उपेंद्र कुशवाहा चुनाव लड़ेंगे। आरएलएसपी ने अपने पूरे पांच सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दिया है। 


 

रालोसपा इन पांच सीटों पर लड़ेगी चुनाव
पश्चिमी चंपारण- आकाश कुमार सिंह  (कांग्रेस नेता अखिलेश सिंह के बेटे) 
पूर्वी चंपारण- डॉ. ब्रजेश सिंह कुशवाहा
उजियारपुर- उपेंद्र कुशवाहा
काराकाट- उपेंद्र कुशवाहा
जमुई- भूदेव चौधरी

आरा और काराकाट भाकपा-माले के खाते में 

भाकपा-माले के पटना ऑफिस इंचार्ज कुमार परवेज ने बताया कि आरा और काराकाट संसदीय सीट पर बात बन गई है। आरा सीट पर लोकसभा चुनाव 2014 में बीजेपी नेता और पूर्व गृह सचिव आरके सिंह ने जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर आरजेडी के श्रीभगवान सिंह रहे थे। तीसरे नंबर भाकपा-माले के राजू यादव थे जिन्हें इस बार भी पार्टी अपना उम्मीदवार बनाएगी।

काराकाट संसदीय सीट पर पिछले चुनाव में आरएलएसपी नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने जीत हासिल की थी। कुशवाहा पिछले चुनाव में एनडीए के साथ थे और अब महागठबंधन में शामिल हैं। यहां 2014 चुनाव में आरजेडी के कांति सिंह दूसरे नंबर पर रहे थे। इस सीट से भाकपा-माले से पूर्व विधायक राजाराम सिंह चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं।

Web Title: lok sabha election 2019: RLSP Chief Upendra Kushwaha to contest from Karakat and Ujiarpur in bihar



Get the latest Election News, Key Candidates, Key Constituencies live updates and Election Schedule for Lok Sabha Elections 2019 on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections. Keep yourself updated with updates on Bihar Loksabha Elections 2019, phases, constituencies, candidates on www.lokmatnews.in/elections/lok-sabha-elections/bihar.