लाइव न्यूज़ :

चुनावी मैदान में अपने भतीजे को चुनौती देंगे शिवपाल यादव, फिरोजाबाद सीट पर होगी कड़ी टक्कर

By भाषा | Updated: March 19, 2019 20:52 IST

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय इस बार भी सपा के टिकट पर फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे।

Open in App

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी—लोहिया (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद सीट पर अपने भतीजे अक्षय यादव को चुनौती देंगे। प्रसपा ने मंगलवार को अपने 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी। इसके मुताबिक पार्टी मुखिया शिवपाल फिरोजाबाद से उम्मीदवार होंगे और अपने भतीजे मौजूदा सांसद अक्षय यादव को चुनौती देंगे।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख महासचिव रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय इस बार भी सपा के टिकट पर फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे। वर्ष 2016 में यादव परिवार में पड़ी फूट के दौरान रामगोपाल ने शिवपाल के प्रतिद्वंद्वी मौजूदा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का साथ दिया था।

इटावा की जसवंत नगर सीट से सपा के मौजूदा विधायक शिवपाल का फिरोजाबाद तथा आसपास के इलाकों में जनाधार बताया जाता है। माना जा रहा है कि वह अगले लोकसभा चुनाव में अपने भतीजे अक्षय को कड़ी टक्कर देंगे।

मालूम हो कि शिवपाल ने सपा में अपनी 'उपेक्षा' से नाराज होकर पिछले साल प्रसपा का गठन किया था। इसे सपा के वोट बैंक में सेंध लगाने की कोशिश के तौर पर देखा गया था। खुद सपा अध्यक्ष अखिलेश ने प्रसपा को भाजपा की 'बी टीम' करार दिया था।

टॅग्स :शिवपाल यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी विधानसभा में ऊर्जा मंत्री और शिवपाल में तीखी बहस, विधान परिषद में कानून व्यवस्था मुद्दे पर सपा का वॉकआउट 

भारतUP: शिवपाल और चंद्रशेखर सहित 127 दलों को आयोग ने दिया नोटिस, चुनावी खर्चे का हिसाब ना देने पर यूपी में 127 राजनीतिक दलों को नोटिस

भारतयूपी पंचायत चुनावः एकला चलो रे?, अखिलेश यादव और राहुल गांधी की राह अलग, भाजपा सरकार से कैसे लड़ेंगे मुकाबला

भारतPrayagraj Mahakumbh 2025: भतीजे अखिलेश यादव चुपचाप महाकुंभ स्नान कर लिए और चाचू शिवपाल को यहीं छोड़ गए?, सीएम योगी बोले-माता प्रसाद जी आप लेके जाइये, देखें वीडियो

भारतशिवपाल यादव ने अखिलेश यादव पर व्यंग्य करते हुए कहा, "लाल टोपी से नहीं, लोहिया के सिद्धांतों पर चलकर आयेगा समाजवाद"

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे