लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने कहा- पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न, जानें कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

By पल्लवी कुमारी | Published: April 11, 2019 08:16 PM2019-04-11T20:16:08+5:302019-04-11T20:16:08+5:30

लोकसभा चुनाव 2019 : शाम पांच बजे तक उत्तर प्रदेश में 59.77 प्रतिशत, बिहार में 50.26 प्रतिशत, तेलंगाना में 60.57 प्रतिशत, मेघालय में 62 प्रतिशत, मणिपुर 78.20 प्रतिशत, लक्षद्वीप 65.9 प्रतिशत, असम 68 प्रतिशत हुआ।  

lok sabha election 2019 Election Commission Says Voters in great number first phase | लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने कहा- पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न, जानें कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

लोकसभा चुनाव 2019: चुनाव आयोग ने कहा- पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्‍न, जानें कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग?

Highlightsपहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना, आध्रं प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार की सभी लोकसभा सीटों के लिये मतदान हुआ। 

लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण के मतदान के बाद चुनाव आयोग ने कहा कि लोकसभा चुनाव का पहला चरण शांतिपूर्ण तरीके से  संपन्‍न हुआ। चुनाव आयोग की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पहले चरण के मतदान के लिए कुछ घटनाएं हुई हैं जहां ईवीएम खराब हुई, जिसमें आंध्र प्रदेश में 6, अरुणाचल प्रदेश में 5, बिहार में 1, मणिपुर में 2 और पश्चिम बंगाल में 1 घटना हुई हैं।

लोकसभा चुनाव-2019 के पहले चरण के तहत आज 20 राज्यों की 91 सीटों पर मतदान हुए। पहले चरण में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, उत्तराखंड, मिजोरम, नगालैंड, सिक्किम और तेलंगाना, आध्रं प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार की सभी लोकसभा सीटों के लिये मतदान हुआ। 

जानें कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

1- अरुणाचल प्रदेश (2 सीटें) - 66%, 
2- बिहार (4 सीटें) - 50%, 
3- लक्षद्वीप (1 सीट) - 66%, 
4- महाराष्ट्र (7 सीटें) - 56%, 
5- मेघालय (2 सीटें) - 67.16%, 
6- ओडिशा (4 सीटें) ) - 68%, 
7- उत्तर प्रदेश (8 सीटें) - 63.69%।
8- सिक्किम (1 सीट) - 69%,
 9- मिजोरम (1 सीट) - 60%, 
10- नागालैंड (1 सीट) - 78%, 
11- मणिपुर (1 सीट) - 78.2%, 
12- त्रिपुरा (1 सीट) - 81.8%, 
13- असम (5 सीटें) - 68%, 
14- पश्चिम बंगाल (2 सीटें) - 81%
15- अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (1 सीट) - 70.67%,
16- आंध्र प्रदेश (25 सीटें) - 66%, 
17- छत्तीसगढ़ (1 सीट) - 56%, 
18- तेलंगाना (17 सीटें) - 60%, 
19- उत्तराखंड (5 सीटें) - 57.85%, 
20- जम्मू & कश्मीर (2 सीटें) - 54.49%

कांग्रेस ने महाराष्ट्र के छह लोकसभा क्षेत्रों जहां गुरुवार को मतदान चल रहा है वहां के कुछ मतदान केंद्रों पर ईवीएम में “गड़बड़ी” से संबंधित 39 शिकायतें निर्वाचन आयोग के समक्ष दर्ज कराई हैं। 


छत्तीसगढ़ के बस्तर में मतदान समाप्त, 57 फीसदी वोट डाले गए

लोकसभा चुनाव में प्रथम चरण के तहत छत्तीसगढ़ की बस्तर सीट पर मतदान बृहस्पतिवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। लगभग 57 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 


महाराष्ट्र की सात लोकसभा सीटों पर 55.78 प्रतिशत मतदान

महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के पहले चरण में सात सीटों पर बृहस्पतिवार को 55.78 प्रतिशत मतदान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम पांच बजे सम्पन्न हुआ। 

बिहार में 53 प्रतिशत मतदान हुए

बिहार में बृहस्पतिवार को लोकसभा की चार सीटों- औरंगाबाद, गया, नवादा और जमुई तथा विधानसभा की एक सीट नवादा के लिए मतदान समाप्त हो गया। शाम 6 बजे तक इन चारों लोकसभा क्षेत्रों में 53 प्रतिशत मतदान हुआ।

Web Title: lok sabha election 2019 Election Commission Says Voters in great number first phase