लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: राहुल गांधी के गढ़ में कल चुनावी हुंकार भरेंगे सीएम योगी, स्मृति ईरानी का करेंगे प्रचार

By भाषा | Updated: April 29, 2019 15:23 IST

लोकसभा चुनाव 2019: अमेठी में चार विधानसभा क्षेत्र अमेठी, तिलाई, गौरीगंज और जगदीशपुर हैं जबकि सलोन रायबरेली जिले में आता है। यहां पांचवें चरण के तहत छह मई को मतदान होना है ।

Open in App
ठळक मुद्देजनता पार्टी के रविन्द्र प्रताप सिंह ने 1977 में संजय गांधी को हराया था1998 में भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन सतीश शर्मा को पराजित किया था

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार, 30 अप्रैल को अमेठी पहुंच रहे हैं। वह भाजपा प्रत्याशी केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। स्मृति ने 2014 का लोकसभा चुनाव भी इसी लोकसभा सीट से लड़ा था लेकिन वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से हार गयी थीं।

राहुल गांधी इस सीट का चौथी बार प्रतिनिधित्व करने का प्रयास कर रहे हैं। कांग्रेस का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट पर कांग्रेस 1952 से जीतती आयी है। पार्टी केवल 1977 और 1998 में यहां से हारी थी।

जानिए कैसा रहा इस सीट का इतिहास

जनता पार्टी के रविन्द्र प्रताप सिंह ने 1977 में संजय गांधी को हराया था जबकि 1998 में भाजपा प्रत्याशी संजय सिंह ने कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन सतीश शर्मा को पराजित किया था। बाद में संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गये । इस बार के चुनाव में वह सुल्तानपुर से प्रत्याशी हैं।

6 मई को होने हैं चुनाव 

गौरीगंज के एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री का जगदीशपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत मौर्य की बाग में जनसभा का कार्यक्रम है। अमेठी में चार विधानसभा क्षेत्र अमेठी, तिलाई, गौरीगंज और जगदीशपुर हैं जबकि सलोन रायबरेली जिले में आता है। यहां पांचवें चरण के तहत छह मई को मतदान होना है । योगी स्मृति के साथ गौरीगंज में रोडशो कर चुके हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावअमेठीराहुल गांधीस्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव