लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद बीजेपी नेता ने बेटे से तोड़ा नाता, बोले- 'पार्टी के लिए पूरी तरह वफादार हूं'

By भाषा | Updated: March 19, 2019 20:36 IST

कांग्रेस ने गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा एमएलसी जयवीर सिंह के बेटे अरविंद कुमार सिंह की उम्मीदवारी का ऐलान किया। इस सीट से फिलहाल केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा सांसद हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक नेता ने अपने बेटे से रिश्ता इसलिए तोड़ दिया क्योंकि उन्हें कांग्रेस ने यहां से लोकसभा का टिकट दिया है। भाजपा नेता ने कहा कि विपक्षी पार्टी ने उनके परिवार में ‘राजनीतिक मतभेदों’ का फायदा उठाया है।

कांग्रेस ने शनिवार को गौतमबुद्धनगर लोकसभा सीट से भाजपा एमएलसी जयवीर सिंह के बेटे अरविंद कुमार सिंह की उम्मीदवारी का ऐलान किया। इस सीट से फिलहाल केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा सांसद हैं।

समाजवादी पार्टी-बहुजन समाज पार्टी पहले ही सतवीर नागर को इस सीट से उम्मीदवार बना चुकी है।भाजपा ने अबतक अपने प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया।

सत्रह मार्च को फेसबुक पर लिखे एक पोस्ट में जयवीर सिंह ने कहा कि उनकी पत्नी राज कुमारी चौहान, उनके तीनों बेटे, एक भतीजा भाजपा के प्रति ‘पूरी तरह से वफादार’ हैं और पार्टी तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक नीतियों के प्रति प्रतिबद्ध हैं। 

एमएलसी ने कहा, ‘‘ मेरे बेटे अरविंद कुमार सिंह ने दो साल पहले अपनी शादी के बाद अलग विचारधारा व्यक्त करना शुरू कर दी और परिवार से अलग रहना शुरू कर दिया।’’ 

जयवीर सिंह ने कहा कि वह 2017 में भाजपा में शामिल हुए थे। अरविंद ने भाजपा का विरोध किया था और पार्टी की सदस्यता नहीं ली थी।जयवीर बारौली से बसपा के विधायक रहे चुके हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ लिहाजा, उन्हें (नोएडा अंतरराष्ट्रीय) विश्वविद्यालय के चांसलर के पद से मुक्त कर दिया गया। अब उनके साथ सभी सामाजिक और राजनीतिक रिश्ते खत्म किए जाते हैं।’’ 

जयवीर सिंह ने कहा, ‘‘ मेरे परिवार में राजनीतिक मतभेदों का फायदा उठाते हुए कांग्रेस ने यह रणनीतिक कदम उठाया और राजनीतिक साजिश रची।’’ 

जयवीर की पत्नी राज कुमारी चौहान 2009 से 2014 तक बसपा से अलीगढ़ से लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं।कई बार संपर्क करने पर भी अरविंद कुमार सिंह से संपर्क नहीं हो पाया।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)लोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे