लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन की बैठक आज, कांग्रेस को 12 सीटों की आस

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 13, 2019 08:54 AM2019-03-13T08:54:07+5:302019-03-13T08:54:07+5:30

माना जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से मैदान में उतारा जा सकता है।

lok sabha election 2019 bihar mahagathbandhan leaders meet in delhi to discuss seat sharing | लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में सीट बंटवारे को लेकर महागठबंधन की बैठक आज, कांग्रेस को 12 सीटों की आस

बिहार में महागठबंधन की सीटों का होगा बंटवारा (फाइल फोटो)

Highlightsबिहार में महागठबंधन की सीटों को लेकर फैसला आज आरजेडी को 20 सीटें मिल सकती हैं, कांग्रेस को है 12 सीट की आसदिल्ली में राज्य सभा सांसद अहमद पटेल के घर हो सकती है बैठक

बिहार में लोकसभा चुनाव-2019 लेकर महागठबंधन के घटक दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर स्थिति बुधवार को दिल्ली में होने वाली बैठक के बाद साफ हो सकती है। दिल्ली में होने वाली बैठक में आजेडी के तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा, हिंदुस्तान आवाम मोर्च (एचएएम) के जीतन राम मांझी, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के मुकेश साहनी जैसे नेता शामिल होंगे। इसके अलावा बिहारकांग्रेस प्रमुख शक्ति सिंह गोहिल और लोकतांत्रिक जनता दल (एलजेडी) के शरद यादव इस बैठक में शामिल होंगे।

माना जा रहा है कि तमाम दलों के बीच बातचीत आखिरी दौर में है। साथ ही बीजेपी से बागी हो चले शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर भी कोई नया फैसला महागठबंधन की बैठक में सामने आ सकता है।  सूत्रों के अनुसार माना जा रहा है कि राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से मैदान में उतारा जा सकता है। साथ ही माना जा रहा है कि 40 लोकसभा सीटों वाले बिहार में राजद को 20 सीटें मिल सकती हैं। इ

कांग्रेस, हम, RLSP की सीटों पर भी फैसला

आरजेडी के अलावा कांग्रेस को 12 सीटें, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) को तीन सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा 'हम' और दूसरी लेफ्ट पार्टियों दो सीटें दी जाएंगी। जबकि विकासशील इंसान पार्टी और लोकतांत्रिक जनता दल एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि, यह सबकुछ फिलहाल सूत्रों के हवाले से ही है। सीटों को लेकर आखिरी घोषणा बैठक के बाद की जाएगी। 

बताते चलें कि बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर फैसला पहले ही हो चुका है। अमित शाह कह चुके हैं बिहार में बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि राम विलास पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी को 6 सीटें मिली हैं। 

कांग्रेस का लोकसभा में प्रदर्शन

1952-45 सीट
1957-41 सीट
1962-39 सीट
1967-34 सीट
1971-39 सीट
1977-शून्य सीट
1980-39 सीट
1984-48 सीट
1989-4 सीट
1991-1 सीट
1996-2 सीट
1998-4 सीट
1999-4 सीट
2004-1 सीट
2009-2 सीट
2014-2 सीट

(नोट: झारखंड का गठन 2000 में हुआ था उससे पहले बिहार में लोकसभा की 54 सीटें थी)

आजरेडी का प्रदर्शन

1998-17 सीट
1999-07 सीट
2004-22 सीट
2009-4 सीट
2014-4 सीट

(नोट: राष्ट्रीय जनता दल का गठन 1997 में हुआ था)

Web Title: lok sabha election 2019 bihar mahagathbandhan leaders meet in delhi to discuss seat sharing