इस तरह मनाई जा रही है लोहड़ी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
By धीरज पाल | Updated: January 13, 2018 13:04 IST2018-01-13T12:59:20+5:302018-01-13T13:04:00+5:30
लोहड़ी के पीछे किंवदंती है कि एक डाकू की वजह से मनाया जाता है लोहड़ी का त्यौहार

इस तरह मनाई जा रही है लोहड़ी, देखें खूबसूरत तस्वीरें
इस वक्त पूरे देश में लोहड़ी की धूम मची हुई है। यह त्यौहार पंजाब और उत्तर भारत के कुछ राज्यों में लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। पंजाब में तो इसका अलग ही अंदाज देखने को मिल रहा है। रंग बिरंगे कपड़ों और फुल्कारियों में पंजाबी लड़कियां सजी होती हैं। पंजाबी लड़के भी कुरते पजामे और सुन्दर पगड़ियों में देखने को मिलते हैं। चारों ओर इसदिन जश्न का माहौल होता है।
तस्वीरों के माध्यम से देखते हैं कैसे मन रही है लोहड़ी का त्यौहर
लोहड़ी की शाम को बीच में आग जलाकर सभी आग के फेरे लेते हैं। आग में तिल, गुड़ डाला जाता है और यह प्रार्थना की जाती है कि इस जलती आग में उनके दुःख नष्ट भी जलकर नष्ट हो जाएं। लोहड़ी का ये त्यौहार खुशियों को दर्शाता है लेकिन क्या आप इस त्यौहार की कहानी जानते हैं? क्या जानते हैं कि लोहड़ी क्यों मनाते हैं?
क्यों मनाई जाती है लोहड़ी
एक लोक प्रचलित कहानी के अनुसार सुंदरी और मुंदरी नाम की दो बहनें थीं। बचपन में ही पिता की मौत हो जाने के कारण ये दोनों अपने चाचा के पास आ गईं। लेकिन जालिम चाचा ने दोनों को एक जमींदार को बेचने की सोची। ये बात जैसे ही दुल्ला भट्टी नाम के डाकू को पता चली तो उसने चाचा के चंगुल से दोनों लड़कियों को छुड़ाया। दोनों को दुल्ला भट्टी ने अपने यहां शरण दी। उनका लालन पोषण किया।
जब लड़कियां बड़ी हो गईं तो उसने दो अच्छे वर ढून्ढ कर उनकी शादी करने का सोचा। शादी बहुत जल्दी-जल्दी में की गई। दुल्ला भट्टी ने आग जलाई और उसी आग के आसपास फेरे लेते हुए दोनों लड़कियों की शादी कर दी गई। कहते हैं दूल्हा भट्टी के पास दोनों बहनों को देने के लिए कुछ नहीं था इसलिए उसने दोनों की झोली में गुड़ डाला और उन्हें विदा कर दिया।
इसी कहानी को आधार मानते हुए आज लोहड़ी का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इसदिन पंजाब में पतंगबाजी करने का भी चलन है। लोहड़ी की शाम को भंगड़े और गिद्दे से खूब रौनक लगाई जाती है।




