लाइव न्यूज़ :

Lockdown: दस करोड़ जनधन महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपये की दूसरी किस्त डाली गई

By भाषा | Updated: May 5, 2020 23:26 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च अंत में प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत आने वाली सभी महिला खाताधारकों को तीन महीने तक हर महीने 500 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। यह राशि 1.7 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का हिस्सा है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना की महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपये की दूसरी किस्त डालना शुरू कर दिया है।सूत्रों के अनुसार अब तक ऐसी 10 करोड़ से अधिक जनधन महिला खाताधारकों के खाते में मई माह की दूसरी किस्त अंतरित की जा चुकी है।

सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना की महिला खाताधारकों के खाते में 500 रुपये की दूसरी किस्त डालना शुरू कर दिया है। सूत्रों के अनुसार अब तक ऐसी 10 करोड़ से अधिक जनधन महिला खाताधारकों के खाते में मई माह की दूसरी किस्त अंतरित की जा चुकी है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मार्च अंत में प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) के तहत आने वाली सभी महिला खाताधारकों को तीन महीने तक हर महीने 500 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की थी। यह राशि 1.7 लाख करोड़ रुपये के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का हिस्सा है। सरकार ने कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न आर्थिक संकट के बीच इस पैकेज की घोषणा की थी।

इस घोषणा के बाद ग्रामीण विकास मंत्रालय ने अप्रैल 2020 में 500 रुपये की पहली किस्त जारी कर दी थी। सरकार के इस पैकेज में जनधन खाताधारक महिलाओं को तीन महीने तक हर माह 500 रुपये की सहायता के अलावा गरीबों को मुफ्त अनाज, दाल और खाने पकाने के गैस सिलेंडर की आपूर्ति भी शामिल है।

किसानों, बुजुर्गों को भी योजना के तहत नकद सहायता उपलब्ध कराई गई ताकि संकट की इस घड़ी में उन्हें कुछ मदद मिल सके। जनधन महिला खाताधारकों के खाते में यह राशि पांच दिन की अवधि में अंतरित की जायेगी ताकि बैंक शाखाओं में एक ही दिन में भीड़ नहीं हो।

पहली किस्त डालते समय भी यही तरीका अपनाया गया था। ऐसा बैंकों में भीड़ भाड़ कम रखने और लोगों के बीच शारीरिक दूरी के नियम को बनाये रखने के लिये किया गया। सूत्रों ने बताया कि वितरण के पहले दो दिन में 500 रुपये की दूसरी किस्त को पहचाने गये करीब 50 प्रतिशत खातों में अंतरित किया जा चुका है।

तय समयसारिणी के मुताबिक जिन जनधन महिला खाताधारकों के खाता नंबर का आखिरी अंक 0 और 1 है उनके खाते में चार मई को राशि डाली जा चुकी है, वहीं आखिर में दो और तीन अंक वाले खाताधारकों के खाते में पांच मई को यह किस्त जारी की जा चुकी है।

इसके बाद 4 और 5 आखिरी अंक वाले लाभार्थियों के खाते में 6 मई को और जिन खाताधारकों के खाते की आखिरी संख्या 6 और 7 होगी उनके खाते में आठ मई को यह किस्त अंतरित की जायेगी। उसके बाद 8 और 9 अंक वाले खाताधारकों के खाते में 11 मई को 500 रुपये की दूसरी किस्त डाल दी जायेगी। सात मई को बुद्ध पूर्णिमा का अवकाश है।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामोदी सरकारकोरोना वायरस इंडियालोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया