लाइव न्यूज़ :

Lockdown: केंद्र और गुजरात सरकार 6210 करोड़ रुपये की सहायता राशि कर रहीं वितरित

By भाषा | Updated: April 13, 2020 05:48 IST

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्वनी कुमार ने कहा, ''दोनों सरकारों ने लॉकडाउन के दौरान समाज के गरीब और कमजोर वर्गों की मदद के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 6210 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।''

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्र और गुजरात सरकार सामूहिक रूप से 6210 करोड़ रुपये की सहायता राशि गरीबों को वितरित कर रही हैंं।कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन से यह तबका सबसे अधिक प्रभावित हुआ है।

केंद्र और गुजरात सरकार सामूहिक रूप से 6210 करोड़ रुपये की सहायता राशि गरीबों को वितरित कर रही हैंं। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन से यह तबका सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य सरकार के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि गुजरात सरकार ने जहां विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत 2260 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, वहीं केंद्र की हिस्सेदारी 3950 करोड़ रुपये है।

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के सचिव अश्वनी कुमार ने कहा, ''दोनों सरकारों ने लॉकडाउन के दौरान समाज के गरीब और कमजोर वर्गों की मदद के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत लगभग 6210 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।'' उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सहायता योजना के लाभार्थी प्रत्येक किसान को 2000 रुपये हस्तांतरित किए हैं। विधवाओं, विकलांगों और बुजुर्गों को भी अतिरिक्त पेंशन के रूप में मौद्रिक सहायता प्रदान की गई है।

कुमार ने कहा कि महिलाओं के 74 लाख जन धन योजना खातों में कुल 1100 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए। उन्होंने कहा, 'इसके अलावा, गुजरात में 28 लाख उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को लगभग 630 करोड़ रुपये के गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए गए।

कई अन्य सहायता योजनाओं के तहत केंद्र सरकार ने राज्य के गरीबों को लगभग 3950 करोड़ रुपये का लाभ प्रदान किया है।' इसी बीच गुजरात सरकार ने गरीबों और प्रवासी मजदूरों को सहायता देने के लिए राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन वितरण जैसे विभिन्न पैकेजों के तहत 2260 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियागुजरातविजय रुपानीमोदी सरकारलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल