लाइव न्यूज़ :

Lockdown 4.0: भारत सरकार आज जारी करेगी लॉकडाउन को लेकर दिशा-निर्देश, इन क्षेत्रों में राहत मिलने की संभावना

By अनुराग आनंद | Updated: May 17, 2020 15:12 IST

लॉकडाउन 4.0 विस्तार की घोषणा करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले हफ्ते कहा था कि यह लॉकडाउन पूरी तरह से अलग रूप में और नए नियमों के साथ आएगा।

Open in App
ठळक मुद्देलॉकडाउन को लेकर आज शाम को दिशानिर्देशों की घोषणा की जाएगी, जो 31 मई तक (दो और सप्ताह) तक चलने की उम्मीद है। पीएम नरेंद्र मोदी ने पिछले दिनों राज्यों को लॉकडाउन के आगे के ब्लूप्रिंट को प्रस्तुत करने के लिए भी कहा था।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना संक्रमण की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। ऐसे में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने लॉकडाउन को आगे भी कुछ दिनों के लिए जारी रखने का फैसला किया है। आज केंद्र सरकार लॉकडाउन 4.0 को लेकर दिशा-निर्देश जारी करने वाली है।  

देशव्यापी लॉकडाउन कल से अपने चौथे चरण में प्रवेश करेगा। ऐसे में बहुत सारे क्षेत्र में आगे छूट मिलने की संभावना है, विशेष रूप से सार्वजनिक परिवहन के क्षेत्र में कुछ नियमों के साथ छूट दी जा सकती है। एनडीटीवी के मुताबिक, यात्री ट्रेनों, विमानन क्षेत्र, सड़क परिवहन और मेट्रो सेवाओं को लेकर आज सरकार कुछ दिशा-निर्देश के साथ छूट दे सकती है। 

इस चरण के लिए आज शाम को दिशानिर्देशों की घोषणा की जाएगी, जो 31 मई तक (दो और सप्ताह) तक चलने की उम्मीद है। बता दें कि पिछले हफ्ते विस्तार की घोषणा करते हुए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद कहा था कि यह लॉकडाउन पूरी तरह से अलग रूप में और नए नियमों के साथ आएगा।

उन्होंने कहा था कि कोरोना लंबे समय तक हमारे साथ रहेगा लेकिन हमारा जीवन इसके इर्द-गिर्द नहीं घूम सकता। हम मास्क पहनेंगे, हम दो गज और छह फुट की दूरी का अनुसरण करेंगे, लेकिन इसके साथ ही हम अपने लक्ष्य की तरफ भी लगातार सावधानी के साथ बढ़ते रहेंगे।

पीएम मोदी ने पिछले दिनों राज्यों को लॉकडाउन के आगे के ब्लूप्रिंट को प्रस्तुत करने के लिए भी कहा था। जिस के आधार पर आर्थिक गतिविधियों की शुरुआत को लेकर राज्यों के आगे की नीति को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार फैसला कर सके। 

सूत्र बताते हैं कि यह संभावना है कि सरकार आंशिक रूप से मॉल और शॉपिंग सेंटर खोलने की अनुमति देगी, जो विषम-सम के आधार पर हो सकता है।

स्टैंडअलोन की दुकानें दो सप्ताह से अधिक समय से चल रही हैं, तालाबंदी के पहले चरण के दौरान आवश्यक वस्तुओं को बेचने वाली दुकानों की तुलना में एक कदम आगे बढ़ने की अनुमति दी गई थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनइंडियानरेंद्र मोदीगृह मंत्रालय
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह