लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- "नीतीश खुद अपना मजाक उड़वा रहे हैं"

By एस पी सिन्हा | Published: April 4, 2023 05:33 PM2023-04-04T17:33:00+5:302023-04-04T17:37:50+5:30

लोजपा (रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश लाख सपना देख लें, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।

LJP chief Chirag Paswan targeted Nitish Kumar, said- "Nitish himself is making fun of himself" | लोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना, कहा- "नीतीश खुद अपना मजाक उड़वा रहे हैं"

फाइल फोटो

Highlightsलोजपा प्रमुख चिराग पासवान ने नीतीश कुमार पर साधा निशाना चिराग ने कहा कि नीतीश खुद अपना मजाक उड़वा रहे हैं, देश की जनता के बीच कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे।बिहार में नीतीश कुमार के फुलवारी शरीफ में इफ्तार पार्टी में हिस्सा लेने पर मचा बवाल

पटना:बिहार में जदयू विधान पार्षद खालिद अनवर की इफ्तार पार्टी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए लाल किले जैसा मंच बनवाए जाने और खुद मुख्यमंत्री के दावत-ए-इफ्तार में शामिल होने को लेकर बिहार में सियासत शुरू हो गई है।

इसे लेकर लोजपा (रामविलास) राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि नीतीश लाख सपना देख लें, लेकिन उनका यह सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है। चिराग ने कहा कि नीतीश खुद अपना मजाक उड़वा रहे हैं, देश की जनता के बीच कौन सा मॉडल लेकर जाएंगे।

पटना पहुंचे जमुई सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हिंसा पसंद है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि हमारे बिहार को उन्होंने अपनी सत्ता के लिए आग में झौंक दिया है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि बिहार में इस तरह की हिंसा हुई है।

सच यह है कि यह सब नीतीश कुमार को पसंद आता है कि लोग एक दूसरे से झगड़े और उनकी राजनीति चलती रहे। चिराग ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री बनने का सपना देखते रहते हैं। लाल किले की प्राचीर से झंडा फहराने का नीतीश कुमार का सपना कभी पूरा नहीं होने वाला है।

ऐसे में नकली लाल किले की तस्वीर मंच के पीछे लगा दिया। हो सकता है कि आने वाले समय में उसी तरह का नकली मॉडल तैयार कर उसी नकली लाल किले की प्राचीर से तिरंगा लहरा दें और इसी तरह से उनका सपना पूरा हो जाए।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को बांटना बड़ा पसंद है। कभी पिछड़ा-अतिपिछड़ा करते हैं तो कभी दलित-महादलित करते हैं। रामनवमी में हुई हिंसा सिर्फ उदाहरण है। यहां तो हर दिन हत्या, लूट और रेप जैसी घटनाएं हो रही है।

चिराग ने कहा नीतीश कुमार बिहार के गृह मंत्री हैं, लेकिन खुद उनका ही गृह जिला आग में चार दिन तक चलता रहा और वह चुपचाप बैठे रहे। नीतीश कुमार बिहार को सुरक्षित रखने में नाकाम हो गए हैं। जो हालात हैं उसमें सिर्फ राष्ट्रपति शासन लागू करना ही सबसे बेहतर विकल्प है।

इस संबंध में एक दिन पहले हमलोंगों ने गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा कि हैरत की बात है कि नीतीश कुमार अपना ही मजाक उड़वाते हैं। लाल किले की तस्वीर पीछे लगाते हैं और आगे खुद विराजमान हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि नीतीश मुख्यमंत्री की जिम्मेवारी तो ठीक ढंग से नहीं निभा पा रहे हैं, वे देश की जिम्मेवारी कैसे संभाल पाएंगे? किस मॉडल को लेकर नीतीश कुमार देश की जनता के सामने जाएंगे?

Web Title: LJP chief Chirag Paswan targeted Nitish Kumar, said- "Nitish himself is making fun of himself"

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे