लाइव न्यूज़ :

Bhagwant Mann In Ramleela Maidan: 'देश किसी के बाप की जागीर नहीं, 140 करोड़ लोगों का देश है', भगवंत मान ने बीजेपी पर साधा निशाना

By धीरज मिश्रा | Updated: March 31, 2024 15:33 IST

Bhagwant Mann In Ramleela Maidan: दिल्ली के रामलीला मैदान में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित महारैली को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देरामलीला मैदान से बोले पंजाब के सीएम भगवंत मान, देश 140 करोड़ लोगों का हैभाजपा वाले नहीं चाहते हैं कि हम लोग एकजुट होएक केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे

Bhagwant Mann In Ramleela Maidan: दिल्ली के रामलीला मैदान में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के द्वारा आयोजित महारैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि देश का लोकतंत्र खतरे में है। उन्होंने अपने तीखे स्वर में कहा कि ये देश किसी के बाप की जागीर नहीं है। ये 140 करोड़ लोगों का देश है। ये भाजपा वाले क्या समझते हैं, इसको भी अंदर खत्म कर दो, उसको भी अंदर कर दो, ये नेता फ्रीज़ कर दो, क्या आप ऐसे जीत जाएंगे।

उन्होंने कहा कि आप एक केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकते हैं लेकिन उसकी सोच को कैसे गिरफ्तार करेंगे। उन्होंने शायरी सुनाते हुए कहा कि हुकूमत वो करते हैं जिनका दिलों पर राज होता है, यूं कहने पर तो मुर्गों के सिर पर ताज होता है। भगवंत मान ने कहा कि मैं नमस्कार करता हूं कल्पना सोरेन और सुनीता सोरेन को जो इन्होंने इतने दुख झेले हैं। उन्होंने क्या-क्या नहीं देखा। अरविंद केजरीवाल कोई व्यक्ति नहीं है, अरविंद केजरीवाल सोच का नाम है।

उन्होंने कहा कि जितना देश को लूटना है लूट लो। क्योंकि कोई पैसा मरने के बाद साथ नहीं जाता है। मान ने कहा कि यह लोग चाहते नहीं कि हम लोग एक साथ बैठे। भाजपा वाले झूठ पर झूठ फैला रहे हैं। आने वाले दिनों में यह भाजपा वाले नए नए जुमले लेकर आएंगे। इन पर यकीन मत करना। मान ने कहा कि संसद में मैंने 15 लाख की रकम लिखी तो कलम रुक जाती है।

काले धन के बारे में सोचता हूं तो स्याही सूख जाती है। इनकी हर बात की जुमला निकली।मान ने कहा कि मुझे यह शक है कि क्या मोदी जी को चाय बनानी आती है क्या। मान ने कहा कि देश बचाने की लड़ाई में हम सब साथ आए हैं और आगे हमें साथ में इन तानाशाही ताकतों के खिलाफ लड़ना होगा। 

टॅग्स :भगवंत मानपंजाबAam Aadmi Partyआम आदमी पार्टीदिल्लीप्रवर्तन निदेशालयसीबीआईअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल