झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, रांची में जेएमएम ने बनाई बढ़त

By भारती द्विवेदी | Published: April 20, 2018 01:49 PM2018-04-20T13:49:03+5:302018-04-20T13:49:03+5:30

34 नगर निकायों सीट के लिए पचास फीसदी सीट महिलाओं के आरक्षित रखा गया है। 

Live Update Jharkhand civic body elections results: fight among bjp, congress and jmm | झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, रांची में जेएमएम ने बनाई बढ़त

झारखंड नगर निकाय चुनाव परिणाम: भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, रांची में जेएमएम ने बनाई बढ़त

नई दिल्ली, 20 अप्रैल: 16 अप्रैल को झारखंड में 34 नगर निकायों चुनाव के लिए वोट पड़े थे। जिसमें पांच नगर निगम, 16 नगरपालिका परिषद और 13 नगर पंचायतों के लिए चुनाव हुए थे। इन सारी ही सीटों के लिए शुक्रवार की सुबह आठ बजे से गिनती शुरू हो चुकी है। वोटों की गिनती के लिए कुल 26 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। सभी ही मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए चेक प्वाइंट बनाए गए हैं। साथ ही अधिकारियों को नियम का पालन करने की हिदायत दी गई है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

34 नगर निकायों सीट के लिए पचास फीसदी सीट महिलाओं के आरक्षित रखा गया है। मेयर और उपमहापौर पद के लिए बीजेपी, कांग्रेस जबर्दस्त टककर चल रही है। कुछ जगहों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा भी बढ़त में है। गिरिडीह में भाजपा के सुनील कुमार पासवान ने मेयर और प्रकाश राम ने डिप्टी मेयर की सीट जीत ली है। हजारीबाग में भी भाजपा प्रत्याशी ने मेयर सीट पर जीत हासिल की है।

वहीं रांची मेयर पद के लिए झारखंड मुक्ति मोर्चा की प्रत्याशी वर्षा गढ़ी आगे चल रही हैं। इस बार वोटिंग प्रतिशत की बात करें तो राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक ओवरऑल परसेंटेज में 65.15 रहा, जो पिछले बार के 63.17 फीसदी से करीब 2 प्रतिशत ज्यादा रहा। बासुकीनाथ नगर पंचायत में सबसे ज्यादा 76.69 प्रतिशत वोटिंग हुई, जबकि रांची नगर निगम में सबसे कम 49.3 फीसदी मतदान हुआ, जो पिछले बार के 34.13 फीसदी से करीब 15 प्रतिशत ज्यादा था।

Web Title: Live Update Jharkhand civic body elections results: fight among bjp, congress and jmm

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे