लाइव न्यूज़ :

बाल 'वीरों' को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया सम्मानित, 22 बच्चों को मिला यह पुरस्कार, देखें यहां लिस्ट

By भाषा | Updated: January 22, 2020 12:31 IST

अधिकारियों ने बताया कि केरल के कोझिकोड़ के 16 वर्षीय मुहम्मद मुहसीन को मरणोपरांत आईसीसीडब्ल्यू अभिमन्यु पुरस्कार के लिए चुना गया है। उसने पिछले साल अप्रैल में समुद्र में मौसम खराब हो जाने पर अपने तीन साथियों की जान बचायी थी लेकिन इसी क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी थी।

Open in App
ठळक मुद्देकुपवाड़ा के रहने वाले सरताज मोहिदन (16) और बडगाम के मुदासिर अशरफ (19) कश्मीर में 2019 में साहसिक कारनामे को लेकर वीरता पुरस्कार के लिए चुने गये हैं।अधिकारियों के मुताबिक कर्नाटक के वेंकेटेश को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा।

दिल्ली में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, 2020 (राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार) से बच्चों को सम्मानित किया। यहां देश भर के 22 बच्चे, जिसमें 10 लड़कियां और 12 लड़के हैं, इनको पुरस्कार दिया गया। इस साल राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए जो बच्चे चुने गये हैं उनमें जम्मू कश्मीर के दो किशोर भी शामिल हैं । इन्हीं में कर्नाटक का एक ऐसा लड़का भी शामिल है जिसने राज्य में बाढ़ के दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता दिखाया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। भारतीय बाल कल्याण परिषद (आईसीसीडब्ल्यू) ने मंगलवार को वीरता पुरस्कार के लिए 10 लड़कियों और 12 लड़कों के नामों की घोषणा की।

अधिकारियों ने बताया कि केरल के कोझिकोड़ के 16 वर्षीय मुहम्मद मुहसीन को मरणोपरांत आईसीसीडब्ल्यू अभिमन्यु पुरस्कार के लिए चुना गया है। उसने पिछले साल अप्रैल में समुद्र में मौसम खराब हो जाने पर अपने तीन साथियों की जान बचायी थी लेकिन इसी क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी थी। 

कुपवाड़ा के रहने वाले सरताज मोहिदन (16) और बडगाम के मुदासिर अशरफ (19) कश्मीर में 2019 में साहसिक कारनामे को लेकर वीरता पुरस्कार के लिए चुने गये हैं। अधिकारियों के मुताबिक कर्नाटक के वेंकेटेश को भी यह पुरस्कार दिया जाएगा। उसने पिछले साल अगस्त में बाढ़ के दौरान एक एंबुलेंस को रास्ता दिखाया था। एंबुलेंस में एक व्यक्ति का शव और उसके रिश्तेदार थे। भाषा राजकुमार नरेश नरेश

टॅग्स :रामनाथ कोविंदchild
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यऑटिज्म : समझ और स्वीकार्यता की जरूरत

भारतMinor PAN Card: घर बैठे ऑनलाइन कैसे बनाएं बच्चों का पैन कार्ड? जानें पूरी प्रोसेस

भारतबच्चों की सुरक्षा है सम्मिलित जिम्मेदारी

स्वास्थ्यगर्मियों या जाड़े की छुट्टियां शुरू होते ही माता-पिता को चिंता, क्या बच्चों को थोड़ी-बहुत पढ़ाई या स्कूल का काम करना चाहिए?, हल्का-फुल्का प्रयास ही पर्याप्त?

क्राइम अलर्टमां नहीं हैवान! बेटे समेत 4 बच्चों को बेरहमी से मारा, साइको लेडी किलर ने बताई करतूत; गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं