लाइव न्यूज़ :

Lockdown: असम, मेघालय में केंद्र के दिशा-निर्देशों के बाद शराब की दुकानें बंद

By भाषा | Updated: April 15, 2020 23:22 IST

असम और मेघालय के आबकारी विभाग ने सोमवार से शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी थी, लेकिन केंद्र के दिशा-निर्देशों के बाद इनके शटर फिर गिरा दिए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशराब बिक्री की अनुमति देने के दो दिन बाद असम सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस के चलते विस्तारित लॉकडाउन पर केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद अपना आदेश वापस ले लिया और इसके साथ ही राज्य में शराब की दुकानें फिर से बंद हो गईं। वहीं, पड़ोसी राज्य मेघालय में सोमवार से खुली शराब की दुकानों के शटर पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में कोविड-19 का पुष्ट मामला सामने आने के बाद कर्फ्यू के चलते फिर गिर गए।

शराब बिक्री की अनुमति देने के दो दिन बाद असम सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस के चलते विस्तारित लॉकडाउन पर केंद्र द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बाद अपना आदेश वापस ले लिया और इसके साथ ही राज्य में शराब की दुकानें फिर से बंद हो गईं।

वहीं, पड़ोसी राज्य मेघालय में सोमवार से खुली शराब की दुकानों के शटर पूर्वी खासी पर्वतीय जिले में कोविड-19 का पुष्ट मामला सामने आने के बाद कर्फ्यू के चलते फिर गिर गए। राज्य के अन्य जिलों ने भी देश में विस्तारित लॉकडाउन के मद्देनजर इसी तरह के आदेश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह मंत्राालय के दिशा-निर्देशों में शराब विनिर्माण और इसकी बिक्री को लेकर कोई ढील नहीं दी गई है।

असम और मेघालय के आबकारी विभाग ने सोमवार से शराब की दुकानें खोलने की अनुमति दे दी थी, लेकिन केंद्र के दिशा-निर्देशों के बाद इनके शटर फिर गिरा दिए गए हैं। केंद्र के दिशा-निर्देशों में शराब, गुटखा, तंबाकू इत्यादि पर कड़ा प्रतिबंध लगा दिया गया है। ये दिशा-निर्देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कोविड-19 के चलते राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद आए हैं।

केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने आज सभी मुख्य सचिवों को लिखा कि राज्य/केंद्रशासित प्रदेश केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के तहत आने वाले प्रतिबंधों को हल्का नहीं कर सकते। राज्य/केंद्रशासित प्रदेश हालांकि स्थानीय क्षेत्रों की जरूरतों के हिसाब से इन दिशा-निर्देशों से भी कठोर कदम लागू कर सकते हैं।

असम के दो जिलों के उपायुक्तों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल सचिव ने आज सुबह वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान सभी राज्यों को विशेषकर ये निर्देश दिए कि वे शराब के उत्पादन और बिक्री से संबंधित सभी गतिविधियों को बंद करें।

इसके बाद असम के आबकारी विभाग ने आज शाम सभी उपायुक्तों को शराब की दुकानों और शराब से जुड़े अन्य केंद्रों को राज्य में अनिश्चितकाल तक बंद रखने का निर्देश दिया। मेघालय आबकारी विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि राज्य में शराब की दुकानों को बंद करने के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाअसममेघालयलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतBJP's Assam Manifesto: भाजपा ने असम में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने और "लव जिहाद" को खत्म करने का वादा किया

भारत40 लाख लखपति बाईदेवियों का सृजन?, ओरुनोदोई योजना के तहत 3000 रुपये?, भाजपा के ‘संकल्प पत्र’ में 31 वादे

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी