लाइव न्यूज़ :

आजादी के आंदोलन की तरह प्लास्टिक अभियान भी पूरी दुनिया में मिसाल बनेगाः शेखावत

By भाषा | Updated: September 17, 2019 15:22 IST

जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने जब लाल किले की प्राचीर से 2014 में शौचालय एवं स्वच्छता की बात की थी, उस समय की देश की स्थिति और माहौल में ऐसी बात करना अभूतपूर्व था। पिछले पांच वर्षों में इसकी सफलता की कहानी पूरे विश्व को आकर्षित कर रही है।’’

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने इस संदर्भ में स्टाकहोम में जल के विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने अनुभवों को भी साझा किया।भारत की आजादी के 25 वर्ष के भीतर दुनिया के अधिकांश देश आजाद हो गए।

एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक पर रोक लगाने के प्रधानमंत्री के आह्वान में पूरे देश की सहभागिता की अपील करते हुए जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि आजादी के आंदोलन की तरह यह अभियान भी पूरी दुनिया में मिसाल बनेगा और सतत विकास लक्ष्य की दिशा में अहम कदम साबित होगा।

शेखावत मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सुलभ इंटरनेशनल के स्वच्छता विषय पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। जल शक्ति मंत्री ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने जब लाल किले की प्राचीर से 2014 में शौचालय एवं स्वच्छता की बात की थी, उस समय की देश की स्थिति और माहौल में ऐसी बात करना अभूतपूर्व था। पिछले पांच वर्षों में इसकी सफलता की कहानी पूरे विश्व को आकर्षित कर रही है।’’

उन्होंने इस संदर्भ में स्टाकहोम में जल के विषय पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपने अनुभवों को भी साझा किया। शेखावत ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन में 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन और उसके बाद 1947 में देश की आजादी केवल भारत के लिये ही महत्वपूर्ण नहीं थी बल्कि पूरे विश्व के लिये अनुकरणीय थी।

भारत की आजादी के 25 वर्ष के भीतर दुनिया के अधिकांश देश आजाद हो गए। एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक पर रोक लगाने के लिये सभी से एकजुट होने की अपील करते हुए मंत्री ने कहा कि भारत जब कुछ करता है, तब दुनिया उसे अपनाती है। ऐसे में हमें इसे साकार बनाने की दिशा में काम करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सतत विकास लक्ष्य (एसडीजी) के संबंध में हम स्वच्छता से जुड़े लक्ष्य को समय से पहले ही हासिल करने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गांधीजी के स्वच्छता के सपने को साकार करने की दिशा में काम आगे बढ़ाया है और हम सभी को मिलकर इसे साकार बनाना है।

इस अवसर पर सुलभ इंटरनेशनल के बिंदेश्वर पाठक ने कहा कि पिछले 4-5 वर्षों से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर उसका संगठन स्वच्छता दिवस मनाता है। साफ सफाई के साथ शौचालय का अभियान सामाजिक मूल्यों एवं दायित्वों से जुड़ा है। इस अवसर पर एक स्वच्छता प्रदर्शनी आयोजित की गई और स्कूली बच्चों ने स्वच्छता पर प्रस्तुति भी दी। 

टॅग्स :मोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया