लाइव न्यूज़ :

मौजूदा इमारत से ही संसद को चलने दिया जाए, हम ऐसी दोबारा नहीं बना सकेंगेः कर्ण सिंह

By भाषा | Updated: October 28, 2019 18:31 IST

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने कहा, ‘‘मेरे विचार से संसद की मौजूदा इमारत से अनावश्यक वस्तुओं और कार्यालयों को बाहर किया जाए और इसके कक्ष का विस्तार किया जाए ताकि और अधिक सदस्यों के बैठने के लिए स्थान बन सके।’’

Open in App
ठळक मुद्देसभापति नायडू को सिंह ने यह सुझाव भी दिया कि मौजूदा संसद भवन में ही और सदस्यों के लिए स्थान बन सकता है।संसद की मौजूदा इमारत खूबसूरत, अनोखी और गोलाकार है जिसे किसी भी सूरत में नहीं छोड़ना चाहिए।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कर्ण सिंह ने सोमवार को उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर आग्रह किया कि मौजूदा इमारत से ही संसद को चलने दिया जाए और किसी दूसरी इमारत में इसे स्थानांतरित नहीं किया जाए।

राज्यसभा के सभापति नायडू को सिंह ने यह सुझाव भी दिया कि मौजूदा संसद भवन में ही और सदस्यों के लिए स्थान बन सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘मेरे विचार से संसद की मौजूदा इमारत से अनावश्यक वस्तुओं और कार्यालयों को बाहर किया जाए और इसके कक्ष का विस्तार किया जाए ताकि और अधिक सदस्यों के बैठने के लिए स्थान बन सके।’’

संसद के वरिष्ठ सदस्य रह चुके सिंह ने कहा, ‘‘मेरा यह स्पष्ट विचार है कि संसद की मौजूदा इमारत खूबसूरत, अनोखी और गोलाकार है जिसे किसी भी सूरत में नहीं छोड़ना चाहिए। हम ऐसी इमारत दोबारा नहीं बना सकेंगे। नयी आधुनिक इमारत में जाने से हम इस भवन जैसे विशेष माहौल से वंचित हो जाएंगे।’’

उन्होंने यह सुझाव भी दिया कि लोकसभा को सेंट्रल हॉल में स्थानांतरित करने और राज्यसभा को लोकसभा के मौजूदा कक्ष में स्थानांतरित करने पर विचार होना चाहिए। 

 

 

टॅग्स :संसदकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)एम. वेकैंया नायडूओम बिरलामोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल