लाइव न्यूज़ :

चलिए मेरे संसदीय क्षेत्र बलिया के मोहमदाबाद में 25 रुपये KG की दर एक ट्रक प्याज दिलवाता हूं, संसद में बोले भाजपा सांसद

By भाषा | Updated: December 5, 2019 16:16 IST

भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सवाल किया कि अगर आटो क्षेत्र में मंदी है तब एक एक घर में कई गाड़ियां और सड़क पर जाम क्यों है ? उन्होंने ‘विभिन्न कारणों से फसल को हुई क्षति और इसका किसानों पर प्रभाव’ के बारे में नियम के 193 के तहत चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की।

Open in App
ठळक मुद्देदेश को बदनाम करने के लिए की जा रही है ऑटो क्षेत्र में मंदी बात : भाजपा सांसद।उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक मंदी का माहौल खड़ा किया जा रहा है।

भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बृहस्पतिवार को आर्थिक मंदी को लेकर विपक्ष के आरोप पर पलटवार करते हुए लोकसभा में कहा कि देश को बदनाम करने के लिए ऑटो क्षेत्र में मंदी और बिक्री कम होने की बातें की जा रही हैं।

उन्होंने सवाल किया कि अगर आटो क्षेत्र में मंदी है तब एक एक घर में कई गाड़ियां और सड़क पर जाम क्यों है ? उन्होंने ‘विभिन्न कारणों से फसल को हुई क्षति और इसका किसानों पर प्रभाव’ के बारे में नियम के 193 के तहत चर्चा के दौरान यह टिप्पणी की।

सिंह ने यह भी कहा कि प्याज को महंगे होने की बात की जा रही है, लेकिन चलिए ‘‘ मैं अपने संसदीय क्षेत्र (बलिया) के मोहमदाबाद में 25 रुपये किलोग्राम की दर एक ट्रक प्याज दिलवाता हूं।’’ उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक मंदी का माहौल खड़ा किया जा रहा है। कहा जा रहा है कि ऑटो क्षेत्र में खरीद में कमी आई है। यह देश को बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘ अगर ऑटो क्षेत्र में खरीद कम होती तो सड़कों पर जाम क्यों है? आज एक-एक घर में कई गाड़ियां हैं।’’

भाजपा सांसद ने यह भी कहा कि लोग जीडीपी की बातें करते हैं, लेकिन लेकिन ग्रामीण अर्थव्यवस्था इस पैमाने से तय नहीं हो सकती है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत है क्योंकि यह श्रम आधारित है और यहां बचत की परंपरा है। उन्होंने कहा कि आज गांवों और कस्बों में जाकर देखा जा सकता है कि लोग बड़े पैमाने पर पैसे जमा करा रहे हैं।

सिंह ने कहा कि गावों को ध्यान में रखकर नीतियां बननी चाहिए। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग किसानों से बात नहीं करते हैं, किसानों को नहीं जानते, सिर्फ किताबों में किसान के बारे में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि आजाद भारत में पहली बार नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार ने सभी किसानों को उनके खाते में सीधे पैसे दिए। सिंह ने यह भी कहा कि किसान के 60 साल की उम्र पूरी करने पर उसके लिए पेंशन की व्यवस्था की जानी चाहिए।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)मोदी सरकारसंसद शीतकालीन सत्रसंसदनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों