उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लेखपाल पर रिश्वत लेने का आरोप
By भाषा | Published: September 22, 2021 10:51 AM2021-09-22T10:51:08+5:302021-09-22T10:51:08+5:30
मुजफ्फरनगर (उप्र), 22 सितंबर उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने राज्य के भूमि विभाग के एक लेखपाल को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
एसीबी अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जनेश्वर ने किसान परवेज आलम से उसकी भूमि के रिकॉर्ड में कुछ सुधार करने के लिए कथित तौर पर 50,000 रुपए मांगे थे।
कुमार ने बताया कि लेखपाल को मंगलवार को सिविल लाइंस क्षेत्र में पहली किश्त के रूप में 20 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।