लाइव न्यूज़ :

Google Doodle: इस खास डूडल के साथ हर चार साल बाद आने वाला Leap Year मना रहा गूगल

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 29, 2020 10:26 IST

Leap Day 2020: साल में 365 दिन होते हैं और हर गुजरते दिन के साथ साल का एक एक दिन कम होता जाता है, लेकिन 29 फरवरी साल का एक ऐसा दिन है जो 4 साल में एक बार ही आ पाता है।

Open in App
ठळक मुद्देअगला लीप ईयर अब साल 2024 और साल 2028 में होगा।गूगल ने अपने डूडल में लोगो को बदला है और इसमें 28, 29, और 1 अंक दिखाया गया है।

गूगल ने आज (29 फरवरी)  हर चार साल बाद आने वाला लीप डे को सेलिब्रेट करने के लिए एक डूडल बनाया है। गूगग डूडल ने बेहद ही क्रिएटिव तरीके से लीप डे का डूडल बनाया है। गूगल ने अपने डूडल में लोगो को बदला है। जो हरे और पीले रंग के कॉम्बीनेशन को मिलाकर बनाया गया है। जब आप इस डूडल पर टच करेंगे तो वेब भी करेगा।

गूगल ने अपने डूडल में 28, 29, और 1 नंबर को दिखाया है जो फरवरी और मार्च के बीच हर चार साल में आने वाले एक अतिरिक्त दिन यानी कि 29 फरवरी को दिखाता है। अगला लीप ईयर  साल 2024 और साल 2028 में होगा।

जानें क्यों होता है लीप ईयर

साल में 365 दिन होते हैं और हर गुजरते दिन के साथ साल का एक एक दिन कम होता जाता है, लेकिन 29 फरवरी साल का एक ऐसा दिन है जो 4 साल में एक बार ही आ पाता है। दरअसल इसकी भी एक वजह है। पृथ्वी को सूर्य का एक चक्कर लगाने में 365.25 दिन लगते हैं। अब एक चौथाई दिन यानी छह घंटे का दिन तो हो नहीं सकता इसलिए चार साल के छह छह घंटों को जोड़कर 24 घंटे का एक दिन फरवरी के महीने में जोड़ दिया जाता है।

जिस साल में फरवरी 29 दिन की होती है उसे लीप वर्ष कहा जाता है और 29 फरवरी को लीप दिवस कहा जाता है। 29 फरवरी का खगोलीय इतिहास दिलचस्प है, लेकिन इस दिन जन्म लेने वालों को हर साल जन्मदिन न मना पाने का मलाल सालता रहता है। उनकी उम्र तो हर साल बढ़ती जाती है, लेकिन जन्मदिन तो वह हर चार साल में एक ही बार मना पाते हें। (पीटीआई-भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :गूगल डूडल
Open in App

संबंधित खबरें

टेकमेनियाGoogle Doodle Today: नए साल के पहले दिन पर गूगल ने बनाया खास डूडल, जानिए क्यों है ये खास

भारतIndependence Day 2025: 15 अगस्त के दिन गूगल का डूडल बेहद खास, दिखाया पारंपरिक कला का संगम

क्रिकेटIPL 2025 का 18वां सीजन आज से शुरू, गूगल ने मनाया जश्न; रंग-बिरंगा डूडल किया शेयर

भारतGoogle Doodle: 76वें गणतंत्र दिवस का जश्न मना रहा गूगल, डूडल के जारिए दिखाई भारतीय वन्यजीव संस्कृति

विश्वNew Year 2025: गूगल डूडल ने दिखाई भविष्य की झलक! चमकते तारों के बीच किया नए साल का स्वागत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह