नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- नीतीश कुमार ने जंगलराजवालों से गलबहियां की है

By एस पी सिन्हा | Published: August 20, 2023 07:09 PM2023-08-20T19:09:55+5:302023-08-20T19:09:55+5:30

विजय सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी जी ने इन्हें जंगलराजवालों को खत्म करने और सुशासन स्थापित करने के लिए बिहार का नेतृत्व सौपा था। लेकिन ये जहां से चले थे फिर वहीं पहुंच चुके हैं।

Leader of Opposition Vijay Kumar Sinha taunted Nitish | नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- नीतीश कुमार ने जंगलराजवालों से गलबहियां की है

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- नीतीश कुमार ने जंगलराजवालों से गलबहियां की है

Highlightsउन्होंने कहा कि जिस दिन से नीतीश कुमार ने जंगलराजवालों से गलबहियां की है, राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैंउन्होंने कहा- वाजपेयी जी ने इन्हें जंगलराजवालों को खत्म करने और सुशासन स्थापित करने के लिए बिहार का नेतृत्व सौपा था

पटना:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बेगूसराय, समस्तीपुर और बेतिया में आज 5 लोगों की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि बिहार में अपराध को रोकना अब महागठबंधन सरकार के वश की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से नीतीश कुमार ने जंगलराजवालों से गलबहियां की है, राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। 

विजय सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी जी ने इन्हें जंगलराजवालों को खत्म करने और सुशासन स्थापित करने के लिए बिहार का नेतृत्व सौपा था। लेकिन ये जहां से चले थे फिर वहीं पहुंच चुके हैं। पुलिस कर्मी, पत्रकार, किसान, मजदूर, व्यापारी, नौकरीपेशा, आम नागरिक सभी तबको के लोगों की हत्या हो रही है। पुलिस असहाय है। 

उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष नेता के रूप में वे मारे गए लोगों के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढ़स और संवेदना प्रकट करने राज्य का भ्रमण कर रहे है। लेकिन मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार का कोई मंत्री इनकी खोज खबर लेने नहीं जा रहा है। यहां तक की खुद को यादवों के हितैषी कहने वाले और उनके नाम पर राजनीति करने वाले लालू जी, तेजस्वी जी और राजद यादवों की हत्या होने पर भी न तो पीड़ित परिवार से भेंट करते हैं न ही शोक व्यक्त करते हैं। यह राजनीति में पाखंड की पराकाष्ठा है। 

विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधियों का चारागाह बने बिहार में सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों का आशीर्वाद इन्हें प्राप्त है। 1990-2005 के जंगल राज में संगठित अपराध और नरसंहार 2023 में फिर दस्तक दे रहा है। राज्य में आम या खास कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। राज्य के मुखिया ने जब से जंगल राज को जनता राज कहा है। 

उन्होंने कहा, अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है। कहते हैं की बिहार में अपराध बहुत कम है डाटा देखिये। जब लोग हजारों अपराध की घटना रोज देख रहे हैं वे डाटा क्या देखेंगे। पुलिस ने थानों में अपराध की घटनाओं पर आधारित एफ आई आर लिखवाने आ रहे लोगों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि अपराधियों ने बिहार में हाहाकार मचा दिया है। राज्य के मुखिया अब लाचार हो चुके हैं। यदि बिहार से थोड़ा भी मोह है तो वे तुरंत पद से इस्तीफा दें।

Web Title: Leader of Opposition Vijay Kumar Sinha taunted Nitish

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे