बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर लगाया राज्य में जातीय उन्माद फैलाने का आरोप

By एस पी सिन्हा | Published: September 17, 2022 04:58 PM2022-09-17T16:58:15+5:302022-09-17T17:02:09+5:30

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जातीय उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा हमेशा बिहार के विकास के लिए संकल्पित है।

Leader of Opposition in Bihar Vijay Kumar Sinha accuses CM Nitish Kumar of spreading caste frenzy in the state | बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर लगाया राज्य में जातीय उन्माद फैलाने का आरोप

बिहार में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने सीएम नीतीश कुमार पर लगाया राज्य में जातीय उन्माद फैलाने का आरोप

Highlightsनेता प्रतिपक्ष ने कहा- नीतीश कुमार बिहार के गुंडाराज को जनता राज कह रहे हैंउन्होंने कहा- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जातीय उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैंविजय कुमार सिन्हा ने कहा- केंद्र सरकार ने सवा लाख करोड़ दिया और उसका बंदरबांट हुआ

पटना: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने शनिवार को कहा कि कुछ लोग सिर्फ अपने नाम के लिए जीते हैं, लेकिन उनके चले जाने के बाद उनका नाम खत्म हो जाता है। लेकिन जो लोग काम कर रहे हैं, उनकी पहचान कभी खत्म नही होगी। ये बात जनता भी जानती है। नीतीश कुमारबिहार के गुंडाराज को जनता राज कह रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का काम सब देख रहा है। लेकिन अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने नाम के लिए विधायकों का भी नाम मिटा दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार में जातीय उन्माद फैलाने का काम कर रहे हैं। भाजपा हमेशा बिहार के विकास के लिए संकल्पित है। 

विजय सिन्हा ने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार ने सवा लाख करोड़ दिया और उसका बंदरबांट हुआ। बिहार विधानसभा अध्यक्ष होने के नाते मैंने कई बार भ्रष्टाचार को रोकने के लिए कमेटी का गठन किया। बिहार में जो भ्रष्ट लोगों की जमात है, वह विशेष राज्य के नाम पर और पैसे कमाना चाहते हैं। 

उन्होंने आगे कहा कि जो लोग आज विशेष राज्य के दर्जे की मांग कर रहे हैं, उन्होंने तब ये मांग क्यों नहीं की जब जब यूपीए की सरकार थी? बिहार सरकार रोजगार की बात कर रही है, जो इस गुंडाराज में संभव नहीं है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार पहले भ्रष्टाचार को रोके और कानून-व्यवस्था को सुधारे। राजनीति में जब नीतीश कुमार को अस्थिरता लगती है तो इन्हें विशेष राज्य का दर्जा और जातीय जनगणना याद आता है।

वहीं, बेगूसराय गोलीकांड की घटना पर विजय सिन्हा ने कहा कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ गले मिलाकर बहुत बड़ा पाप किया है। उन्होंने बेगूसराय की घटना को आतंकवादी घटना की तरह बताया है। विजय सिन्हा ने कहा कि ये हैरत की बात है कि अपराधी 7 थानों से गुजरते हैं और पुलिस को पता नहीं चल पाता है। मामले को छुपाने के लिए लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

Web Title: Leader of Opposition in Bihar Vijay Kumar Sinha accuses CM Nitish Kumar of spreading caste frenzy in the state

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे