लातूर नगर निगम महाराष्ट्र में जैविक अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण संयंत्र स्थापित करने वाला पहला निकाय बना

By भाषा | Published: August 16, 2021 08:21 PM2021-08-16T20:21:43+5:302021-08-16T20:21:43+5:30

Latur Municipal Corporation becomes first body in Maharashtra to set up organic waste water recycling plant | लातूर नगर निगम महाराष्ट्र में जैविक अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण संयंत्र स्थापित करने वाला पहला निकाय बना

लातूर नगर निगम महाराष्ट्र में जैविक अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण संयंत्र स्थापित करने वाला पहला निकाय बना

लातूर नगर निगम (एलएमसी) महाराष्ट्र में जैविक अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण संयंत्र (रिसाइकिल प्लांट) स्थापित करने वाला पहला निकाय बन गया है जिससे पानी की कमी से छुटकारा पाने में सहायता मिलेगी। अधिकारियों ने बताया कि एलएमसी का लक्ष्य ऐसी आठ परियोजनाओं को चालू करना है जिनसे नागरिकों को इस्तेमाल करने लायक 4.80 लाख लीटर पानी प्रतिदिन उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने बताया कि ऐसे हर संयंत्र में नाले के गंदे पानी को विभिन्न प्रकार से जैविक रूप से साफ किया जाएगा। महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में स्थित लातूर जिले में पानी की समस्या पुरानी है। वर्ष 2016 में सूखे के दौरान जिले में ट्रेनों से पानी पहुंचाने की नौबत आ गई थी। जिला के प्रभारी मंत्री अमित देशमुख ने रविवार को मांजरा आयुर्वेदिक कॉलेज में एक संयंत्र का उद्घाटन किया जो आठ परियोजनाओं में से एक है। महापौर विक्रांत गोजमगुंडे ने कहा कि ऐसे संयंत्र कई शहरों में स्थापित किये जा रहे हैं लेकिन लागत ज्यादा होने के कारण उनकी देखरेख करना कठिन है। उन्होंने कहा, “लातूर नगर निगम ने इस परियोजना को केवल 25 लाख रुपये में स्थापित किया है। आठ परियोजनाओं के लिए कुल दो करोड़ रुपये खर्च किये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Latur Municipal Corporation becomes first body in Maharashtra to set up organic waste water recycling plant

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे