लाइव न्यूज़ :

झारखंड: CAA समर्थक रैली पर पथराव, लोहरदगा में लगा कर्फ्यू, स्कूल-कॉलेज दो दिनों के लिए बंद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2020 09:51 IST

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने आरोप लगाया कि 25 दिनों में ही हेमंत सोरेन की सरकार ने अराजकता की हद पार कर दी है

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा ने लोहरदगा में सीएए समर्थक जुलूस पर हुए पथराव और हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरे तरीके से झारखंड सरकार और प्रशासन की विफलता बताया है।देश के विभिन्न शहरों में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शन हो रहे हैं.

 

झारखंड लोहरदगा में गुरुवार को संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में निकले जुलूस पर जमकर पथराव हुआ। इसके बाद पूरे शहर में जमकर बवाल और आगजनी हुई। प्रशासन ने लोहरदगा में कर्फ्यू घोषित कर दिया है। वहीं स्कूल कॉलेज को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। लोहरदगा के डीसी ने कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और अतिरिक्त बल तैनात किए गए हैं।

भाजपा ने साधा सरकार पर निशाना

भाजपा ने लोहरदगा में सीएए समर्थक जुलूस पर हुए पथराव और हिंसक घटनाओं की कड़ी निंदा करते हुए इसे पूरे तरीके से झारखंड सरकार और प्रशासन की विफलता बताया है। विपक्षी दल ने आरोप लगाया है कि राज्य सरकार तुष्टीकरण की राजनीति से पूरे प्रदेश को जलाने पर उतारू है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि लोहरदगा में शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे लोगों पर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम फेंके और पत्थर चलाए और तलवार, डंडे से हमला किया। प्रशासन पूरे घटना पर मूकदर्शक बना रहा और बाद में जब हंगामा बढ़ा तो उसने कर्फ्यू लगा दिया।

उन्होंने कहा की राज्य सरकार की शह पर अब शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने वालों पर भी हमला किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह साफ दिख रहा है कि राज्य सरकार लोकतंत्र का गला घोंटने पर आमादा है। प्रतुल शाहदेव ने कहा की शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे जुलूस पर जिस तरीके से हमला हुआ यह एक बड़ी साजिश का हिस्सा प्रतीत होता है। नई सरकार के गठन के बाद ही पूरे प्रदेश में अराजकता चरम पर है। महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं बढ़ी हैं। झारखंड राज्य बनने के बाद चाईबासा में अब तक का सबसे बड़ा आदिवासियों का नरसंहार हुआ। जिसमें चाईबासा में सुनियोजित तरीके से सात लोगों को जघन्य तरीके से मार दिया गया।

लोहरदग्गा में एक समुदाय विशेष के लोगों को टारगेट करके हमला किया गया। पुलिस की उपस्थिति में उपद्रवकर्मी दुकानों और वाहनों को जलाते रहे। प्रतुल ने कहा की जिस तरीके से शांतिपूर्वक जुलूस निकाल रहे लोगों पर हमला किया गया तो यह पूरा प्रकरण पूर्व नियोजित साजिश प्रतीत होती है। उन्होंने कहा की राज्य सरकार तुष्टीकरण के कारण पूरे प्रदेश को आग में झोंकने का कार्य कर रही है। प्रतुल ने कहा की भाजपा यह मांग करती है की हमलवारों की तुरंत शिनाख्त करके उनकी अविलंब गिरफ्तारी की जाए और पूरे घटना पर मूकदर्शक रहे अधिकारियों पर भी कार्रवाई भी हो।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने आरोप लगाया कि 25 दिनों में ही हेमंत सोरेन की सरकार ने अराजकता की हद पार कर दी है और ऐसे में भाजपा चुप नहीं बैठेगी। इस बीच, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने चाईबासा में हुई आदिवासियों की निर्मम हत्या को लेकर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और अपना ज्ञापन सौंपा। 

टॅग्स :झारखंडनागरिकता संशोधन कानूनकैब प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टलोहे की रॉड से पीट-पीटकर पत्नी गांगी देवी को पति चितरंजन सिंह मुंडा ने मार डाला, किसी बात पर झगड़ा और ली जान

भारतदेवघर के विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में पाकिस्तानी करेंसी मिलने के बाद मचा हड़कंप, देवघर प्रशासन जांच में जुटा

भारतझारखंड: कांग्रेस के द्वारा पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी से निकाले जाने के बाद हेमंत सोरेन सरकार बुलडोजर चलाकर किया उनके घर को जमींदोज

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया