लाइव न्यूज़ :

अनंतनाग में लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान मारा गया, 7 दिन से जारी मुठभेड़ खत्म, खोज अभियान जारी रहेगा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 19, 2023 15:46 IST

लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान मंगलवार को मारा गया, जिससे 7 दिनों तक चली अनंतनाग मुठभेड़ खत्म हो गई। एडीजीपी पुलिस विजय कुमार ने कहा कि ठभेड़ समाप्त हो गई है। हालांकि सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा क्योंकि कई इलाके अभी भी बचे हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअनंतनाग में आतंकियों के खिलाफ अभियान अपने अंजाम तक पहुंच गया हैलश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान मंगलवार को मारा गयामुठभेड़ खत्म, खोज अभियान जारी रहेगा

नई दिल्ली: कश्मीर के अनंतनाग में पिछले 7 दिनों से जारी आतंकियों के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान अब अपने अंजाम तक पहुंच गया है। लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान मंगलवार को मारा गया, जिससे 7 दिनों तक चली अनंतनाग मुठभेड़ खत्म हो गई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। 

एडीजीपी पुलिस विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा अधिकारियों ने मारे गए आतंकवादी के पास से एक हथियार और एक अन्य व्यक्ति का शव भी बरामद किया है। अधिकारी ने घोषणा की कि उजैर खान की मृत्यु के साथ, सात दिनों तक चली मुठभेड़ समाप्त हो गई है।

उन्होंने कहा, "लश्कर-ए-तैयबा कमांडर उजैर खान को मार दिया गया है, उसके हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं। साथ ही एक और आतंकी का शव मिला है। अनंतनाग मुठभेड़ समाप्त हो गई है। सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा क्योंकि कई इलाके अभी भी बचे हुए हैं। हम जनता से अपील करेंगे कि वे वहां न जाएं। हमारे पास 2-3 आतंकियों के बारे में जानकारी थी। संभव है कि हमें कहीं तीसरा शव भी मिल जाए इसलिए हम सर्च ऑपरेशन पूरा करेंगे। हमें लश्कर कमांडर का शव मिला। हम तीसरे शव की तलाश कर रहे हैं।"

बता दें कि  अनंतनाग के कोकरनाग इलाके में  आतंकवादियों और जवानों के बीच मुठभेड़ सात दिनों तक चली। ऊंची पहाड़ियों पर काबिज आतंकियों से निपटने के लिए सेना ने पहली बार मीडियम रेंज के तोपखाने के साथ ही सबसे अधिक शक्तिशाली हेरोन मार्क 2 ड्रोन का भी इस्तेमाल आतंकियों पर बम बरसाने में किया।

इस मुठभेड़ में देश को अपने तीन काबिल अफसरों के साथ एक जवान को भी खोना पड़ा। जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ का प्रयास कर रहे आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक कर्नल, मेजर रैंक के एक अधिकारी, एक डीएसपी तथा दो सैन्य जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दे दी।  आतंकियों से लोहा लेने में 19 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष और जम्मू कश्मीर पुलिस के डीएसपी हुमायूं भट्ट शहीद हो गए। 

टॅग्स :कश्मीर मुठभेड़जम्मू कश्मीरभारतीय सेनाआतंकी हमला
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष