लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में आईटीबीपी मुख्यालय के निर्माण के लिये भूमि आवंटित की गई

By भाषा | Updated: December 29, 2020 18:24 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर सरकार ने दक्षिणी दिल्ली में भारत-तिब्बत पुलिस बल (आईटीबीपी) के नए मुख्यालय के भवन के लिये लगभग चार एकड़ भूमि आवंटित कर दी गई है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने हाल ही में भूमि आवंटित की है, जो मथुरा रोड पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के निकट स्थित है। चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा की सुरक्षा करने वाले आईटीबी का कामकाज फिलहाल लोधी रोड पर स्थित सीजीओ कॉम्प्लेक्स से चलता है।

अर्धसैनिक बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ''आईटीबीपी को दक्षिण दिल्ली में 3.83 एकड़ भूमि स्थायी तौर पर जबकि उससे लगी 4.85 एकड़ जमीन अस्थायी तौर पर दी गई गई है। पहले भूखंड का इस्तेमाल आईटीबीपी मुख्यालय बनाने के लिये जबकि उससे लगे भूखंड को वृक्षारोपण तथा क्षेत्र को हरा-भरा रखने के लिये किया जाएगा

।''

आईटीबीपी प्रमुख एस एस देशवाल ने भूमि आवंटन को लेकर खुशी प्रकट की है।

उन्होंने कहा, ''मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि सरकार ने आईटीबीपी को नयी दिल्ली के मथुरा रोड पर अपना मुख्यालय बनाने के लिये भूमि आवंटित कर दी है। मुझे उम्मीद है कि बल के नए मुख्यालय के निर्माण का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। मुख्यालय बनने के बाद हमारी सभी शाखाएं वहां से काम कर सकेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है