लाइव न्यूज़ :

लालू यादव ने जमानत के लिए खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, 25 अक्टूबर को होगी सुनवाई

By भाषा | Updated: October 19, 2019 06:01 IST

दुमका कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को पिछले वर्ष 24 मार्च को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) के तहत सात-सात वर्ष बामशक्कत कैद की सजा सुनायी थी। इस मामले में उन पर साठ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देजेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में शुक्रवार को उच्च न्यायालय में जमानत के लिए याचिका दायर की।लालू की ओर से इस मामले में जमानत याचिका दायर की गयी। इस पर 25 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने दुमका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में शुक्रवार को उच्च न्यायालय में जमानत के लिए याचिका दायर की। लालू की ओर से इस मामले में जमानत याचिका दायर की गयी। इस पर 25 अक्टूबर को सुनवाई होगी।

दुमका कोषागार मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू को पिछले वर्ष 24 मार्च को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (पीसी एक्ट) के तहत सात-सात वर्ष बामशक्कत कैद की सजा सुनायी थी। इस मामले में उन पर साठ लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था।

इसके अलावा चारा घोटाले के तीन अन्य मामलों में वह सजायाफ्ता हैं। लालू यादव पर दुमका कोषागार से तीन करोड़ 13 लाख रुपये गबन के आरोप हैं। लालू प्रसाद ने जमानत के लिए अपनी बीमारी का हवाला दिया है और कहा है कि वह रिम्स में भर्ती हैं और कई बीमारियों से ग्रसित हैं। मधुमेह, हृदय और किडनी के मरीज हैं। उनका स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है।

बढ़ती उम्र और खराब स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें इस मामले में जमानत दी जाए। इससे पहले लालू को उच्च न्यायालय ने जुलाई में देवघर कोषागार से अवैध निकासी के मामले में जमानत प्रदान दी थी। उच्चतम न्यायालय ने आपराधिक मामलों में आधी सजा काटने पर जमानत देने का प्रावधान किया है। इसी को देखते हुए उच्च न्यायालय ने उन्हें देवघर मामले में जमानत दी। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां