लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव नए प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर अब्दुल बारी सिद्दीकी को सौंप सकते हैं कमान, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: November 18, 2022 15:50 IST

बिहार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी के बाद जारी ऊहापोह की स्थिति के बाद अब यह लगभग हो गया है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकहा जा रहा है कि लालू यादव की ओर से जगदानंद सिंह को मनाने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन वे इस पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हैं।इसके बाद कोई विकल्प बचता नही देख लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है।ऐसे में माना जा रहा है कि 24 नवंबर से पहले ही उनके नाम की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

पटना: बिहार में राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की नाराजगी के बाद जारी ऊहापोह की स्थिति के बाद अब यह लगभग हो गया है कि अब्दुल बारी सिद्दीकी पार्टी के नये प्रदेश अध्यक्ष होंगे। चर्चाओं पर गौर करें तो सिंगापुर जाने से पहले राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव नए प्रदेश अध्यक्ष को उनकी कुर्सी सौंपकर जाएंगे। इसके लिए उन्होंने अब्दुल बारी सिद्दीकी का नाम तय कर दिया है। 

इस तरह से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे जगदानंद सिंह का पद से हटना तय हो चुका है। राजद सूत्रों के अनुसार अब्दुल बारी सिद्दीकी ही अगले प्रदेश अध्यक्ष होंगे। पार्टी में प्रधान महासचिव का जिम्मा लालू यादव के बेहद खास और करीबी भोला यादव को दिया जाने वाला है। बताया जा रहा है कि सिद्दीकी दो बार दिल्ली जा चुके हैं। लालू यादव से उनकी गंभीर मंत्रणा भी हुई है। 

ऐसे में माना जा रहा है कि 24 नवंबर से पहले ही उनके नाम की अधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। बता दें कि लगभग 47 दिनों से राजद की तमाम गतिविधियों से जगदानंद सिंह दूर रहे हैं। जिस तरह उन्होंने बेटे सुधाकर सिंह के मंत्री पद से हटने के बाद पार्टी से दूरी बनाई उसके बाद से ही यह कयास लगाते जा रहे थे कि वह प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी छोड़ सकते हैं और अब यह साफ भी हो गया है।

कहा जा रहा है कि लालू यादव की ओर से जगदानंद सिंह को मनाने की हरसंभव कोशिश की गई, लेकिन वे इस पद पर रहने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद कोई विकल्प बचता नही देख लालू यादव ने अब्दुल बारी सिद्दीकी को पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाने का मन बना लिया है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे