लाइव न्यूज़ :

Lalu Yadav Health Update: फिर बिगड़ी लालू की तबीयत, तेजस्वी बोले- पिता की हालत गंभीर

By अमित कुमार | Updated: January 23, 2021 13:37 IST

Lalu Yadav Health News Update: शनिवार को भी राबड़ी देव अपने पति लालू प्रसाद से मिलने रिम्‍स पहुंची हैं। लालू यादव का परिवार उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाना चाहता है।

Open in App
ठळक मुद्देराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की हालत चिंताजनक बनी हुई है।रांची के रिम्स में डॉक्टरों की एक टीम लालू यादव की देख-रेख कर रही है। लालू प्रसाद यादव को जल्द ही दिल्ली स्थित एम्स में शिफ्ट किया जा सकता है।

Lalu Yadav Health News Update, Lalu Yadav News, Lalu News, Lalu Yadav News, Tejashwi Yadav news:बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की स्थिति में सुधार होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि आज बेहतर इलाज के लिए उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भेजा जा सकता है।  

शुक्रवार को राबड़ी देवी अपने दोनों बेटों और बेटी मीसा के साथ लालू से मुलाकात करने के बाद देर रात बाहर निकलीं। इसके बाद लालू के बेटे तेजस्वी यादव ने मीडिया संग बातचीत में बताया कि उनके पिता की हालत गंभीर है।  तेजस्वी यादव के मुताबिर लालू के लंग्स में पानी आ गया है। मेडिकल टेस्ट की रिपोर्ट और डॉक्टरों की सलाह पर आगे कदम उठाया जाएगा। 

शुक्रवार रात को भी लालू यादव की तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स लालू यादव की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही लालू की सेहत को लेकर कोई नया अपडेट दिया जा सकता है। वहीं परिवार के लोग लालू को दिल्ली लेकर जाना चाहते हैं, लेकिन फिलहाल ने रिपोर्ट आने तक उन्हें अस्पताल में ही रोक रखा है। 

मीडिया से बात करते हुए तेजस्‍वी ने बताया कि लालू यादव को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। लंग्स में पानी जमा होने की वजह से हालत चिंताजनक है। उन्‍होंने आगे बताया कि लालू की तबीयत को लेकर तेजस्वी यादव शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुलाकात करेंगे। वहीं लालू की तबीयत को लेकर रिम्स में मेडिकल बोर्ड की बैठक होनी है।         

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेजस्वी यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता