नागालैंड में जदयू के एकमात्र विधायक के सरकार का समर्थन किये जाने से बौखलाये ललन सिंह, भाजपा पर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Published: March 9, 2023 04:45 PM2023-03-09T16:45:36+5:302023-03-09T16:49:49+5:30

ललन सिंह ने कहा कि चुनाव आयोग को केंद्र सरकार अपने कब्जे में कर रही है। सबसे बड़े कॉर्पोरेट घोटाला को लेकर आज तक केंद्र सरकार ने जांच नहीं कराई।

Lalan Singh furious over JDU only MLA supporting the government in Nagaland targets BJP | नागालैंड में जदयू के एकमात्र विधायक के सरकार का समर्थन किये जाने से बौखलाये ललन सिंह, भाजपा पर साधा निशाना

फाइल फोटो

Highlightsनागालैंड में भाजपा को जदयू विधायक के समर्थन देने पर भड़के ललन सिंह बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल सरकार को तोड़ना चाहती हैललन सिंह ने कहा कि ये अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पटना: नागालैंड में जदयू के एकमात्र विधायक के द्वारा पार्टी को झटका दिये जाने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर जोड़तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया है।

ललन सिंह ने अपनी ही पार्टी के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष पर जमकर बरसते हुए कहा कि इस तरह की अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश के बाद नागालैंड में भी भाजपा ने वही काम किया था। ये भाजपा वाले महाराष्ट्र की तरह ही बिहार में प्रयोग करने वाले थे पर नीतीश कुमार समय से पहले संभल गए और अपना रास्ता अलग कर लिया।

मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि नागालैंड के जदयू विधायक का भाजपा सरकार को समर्थन देना आपत्तिजनक था इसीलिए प्रदेश इकाई को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। भाजपा के लोग इसी काम में लगे रहते हैं।

भाजपा जनता की आवाज को दबा रही है, जो उनके खिलाफ आवाज उठाता है उस पर चाबुक चला रही है। ललन सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में क्या-क्या हुआ, वे सब जानते हैं। बिहार में भी यही करना चाह रहे थे लेकिन हम लोग सचेत होकर कदम उठा लिए। जो लोग अपने काम के ऊपर वोट नहीं मांगते हैं।

पिछले 9 साल में कोई काम नहीं किया उन लोगों ने। कौन सकारात्मक काम किया है? उन्होंने 2024 में अपने विरोधियों पर कैसे उनकी आवाज को बंद किया जाए उसी काम में लगे हैं। अपने पालतू तोते का इस्तेमाल करते हैं और उनकी आवाज को बंद करते हैं।

तमिलनाडु मामले पर ललन सिंह ने कहा कि बिहार तमिलनाडु के बीच पूरी तरह से तनाव पैदा करने की कोशिश की गई। तमिलनाडु की सरकार की जांच में कुछ नहीं निकला। कौन-कौन लोग गिरफ्तार हुए हैं? यह सब जानते हैं अफवाह फैलाने का काम है। जनता सचेत है सो समय आने पर जवाब देगी। उपेंद्र कुशवाहा को वाई प्लस श्रेणी सुरक्षा देने पर ललन सिंह ने कहा कि यह तो देंगे ही ना। 2015 में चुनाव लड़े थे क्या हाल हुआ था? यह सबको पता है।

उपेंद्र कुशवाहा के द्वारा बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाने पर ललन सिंह ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार है। पहले दिल्ली जाकर कानून व्यवस्था जाकर देखें। उनके गोद में जाकर बैठ गए हैं तो उन्हीं की बात बोलेंगे। मेघालय में सरकार बनने पर उन्होंने कहा कि जिसको उन्होंने देश का सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री बताया था आज उन्हीं के साथ बैठे हुए थे और उन्हीं के साथ शपथ ग्रहण समारोह में थे।

राहुल गांधी के द्वारा देश के बाहर बोले जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी इच्छा है बोलें, लेकिन हमारा यह मानना है कि देश के बाहर देश की चीजों को नहीं बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की यह बात सही है कि वास्तव में भारत में लोकतंत्र नहीं है।

चुनाव आयोग को केंद्र सरकार अपने कब्जे में कर रही है। सबसे बड़े कॉर्पोरेट घोटाला को लेकर आज तक केंद्र सरकार ने जांच नहीं कराई। उन्होंने देश की न्यायपालिका को सलाम किया और कहा कि देश की न्यायपालिका में आखिर जांच बैठा दिया है। उन्होंने कहा कि अपने मनुकूल लोगों को पदस्थापित करने का जो सीरियल चल रहा है, यह लोकतंत्र पर खतरा है।

Web Title: Lalan Singh furious over JDU only MLA supporting the government in Nagaland targets BJP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे