लाइव न्यूज़ :

अमित शाह 17 अगस्त को करेंगे लद्दाख का दौरा, राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव का करेंगे उद्घाटन

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 13, 2019 16:54 IST

देश के गृह मंत्री अमित शाह लद्दाख के दौरे पर जाने वाले हैं। दरअसल, वह 17 अगस्त को लद्दाख की यात्रा पर रहेंगे। शाह यहां 17 अगस्त को लेह के पोलो ग्राउंड में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव 2019 का उद्घाटन करेंगे।

Open in App

देश के गृह मंत्री अमित शाह लद्दाख के दौरे पर जाने वाले हैं। दरअसल, वह 17 अगस्त को लद्दाख की यात्रा पर रहेंगे। शाह यहां 17 अगस्त को लेह के पोलो ग्राउंड में राष्ट्रीय आदिवासी महोत्सव 2019 का उद्घाटन करेंगे। यह महोत्सव 17 अगस्त से 25 अगस्त, 2019 तक आयोजित किया जाएगा।आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अमित शाह पहले दौरे पर लद्दाख जा रहे हैं। केंद्र सरकार ने लद्दाख को यूनियन टेरिटरी बनाया है। केंद्र सरकार का कहना है कि लद्दाख विकास के मामले में पिछड़ा हुआ है, जिसके लिए अब नए कदम उठाए जाएंगे ताकि वहां के लोगों का विकास किया जा सके।इधर, जम्मू-कश्मीर में प्रस्तावित परिसीमन को लेकर निर्वाचन अयोग ने मंगलवार को अनौपचारिक चर्चा की। आयोग के सूत्रों ने बताया कि गृह मंत्रालय ने निर्वाचन आयोग को जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून के मुताबिक परिसीमन के लिए औपचारिक रूप से अभी तक पत्र नहीं लिखा है।जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून की धारा-60 के तहत जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा सीटों की संख्या 107 से बढ़ाकर 114 की जाएगी। समझा जाता है कि आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य आयुक्तों को प्रस्तावित परिसीमन प्रक्रिया की जानकारी दी। जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन कानून के तहत केंद्र शासित क्षेत्र जम्मू-कश्मीर में एक विधानसभा होगी। केंद्र शासित प्रदेश लेह में विधानसभा नहीं होगी।

टॅग्स :अमित शाहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी