लाइव न्यूज़ :

दिल्ली हिंसा इलाके के शिव विहार और मुस्तफाबाद क्षेत्र में ATM में धन की कमी, लोग परेशान

By भाषा | Updated: March 2, 2020 06:00 IST

क्षेत्र के अन्य निवासियों का कहना है कि वे घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए धन नहीं निकाल पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलोगों का कहना है कि 24 और 25 फरवरी को हुई हिंसा के बाद से बैंक बंद हैं जिसके कारण उन्हें पैसा निकालने में दिक्कत हो रही है।शिव विहार में मोबाइल की दुकान चलाने वाले 27 वर्षीय मोहम्मद आलम ने कहा कि उनकी दुकान पिछले चार दिन तक बंद रही।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के हिंसा प्रभावित क्षेत्रों शिव विहार और मुस्तफाबाद के लोगों ने रविवार को एटीएम में नकदी कम होने की शिकायत की। लोग एटीएम से रुपए निकालने के लिए लंबी कतारों में खड़े रहे। एटीएम मशीनों में या तो नकदी नहीं थी या मशीनें खराब थीं।

मुस्तफाबाद के निवासी कैलाश कुमार ने कहा कि हिंसा के बाद उनके परिवार ने उत्तर प्रदेश स्थित अपने गृहनगर गाजीपुर जाने का मन बना लिया है लेकिन यात्रा के लिए उनके पास नकद धन नहीं है। कुमार ने कहा, “हम तीन दिन तक अपने घर के भीतर रहे। आज जब मैं एटीएम से धन निकालने आया तो मुझे खाली हाथ लौटना पड़ा। क्षेत्र के अधिकतर एटीएम बंद हैं।”

शिव विहार में मोबाइल की दुकान चलाने वाले 27 वर्षीय मोहम्मद आलम ने कहा कि उनकी दुकान पिछले चार दिन तक बंद रही। उन्होंने कहा, “व्यापार को नुकसान हुआ है। लोगों के पास कैश नहीं है लेकिन हमें शुभचिंतकों से मदद मिल रही है।” क्षेत्र के अन्य निवासियों का कहना है कि वे घर का जरूरी सामान खरीदने के लिए धन नहीं निकाल पा रहे हैं।

लोगों का कहना है कि 24 और 25 फरवरी को हुई हिंसा के बाद से बैंक बंद हैं जिसके कारण उन्हें पैसा निकालने में दिक्कत हो रही है।

टॅग्स :दिल्ली हिंसादिल्लीएटीएम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव