लाइव न्यूज़ :

आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल करेंगे श्रमिक संगठन, केंद्र सरकार की नीतियों पर बोलेंगे हल्ला

By भाषा | Updated: December 27, 2019 19:29 IST

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) के महासचिव ए के झा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्तर के श्रमिक संगठनों की यहां आयोजित एक बैठक में यह फैसला लिया गया। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, इंटक की इकाई है।

Open in App
ठळक मुद्दे झा ने कहा, "केंद्र सरकार श्रमिकों के बुनियादी अधिकार और सुविधाएं घटा रही है। वह पूंजीपतियों के लिए सार्वजनिक कंपनियों का निजीकरण कर रही है।

राष्ट्रीय श्रमिक संगठनों के एक धड़े ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ आठ जनवरी को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है।

राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (आरसीएमएस) के महासचिव ए के झा ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रीय स्तर के श्रमिक संगठनों की यहां आयोजित एक बैठक में यह फैसला लिया गया। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ, इंटक की इकाई है।

उन्होंने कहा कि बैठक में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक), ऑल इंडिया ट्रेड यूनिटन कांग्रेस (एआईटीयूसी), सेंट्रल इंडस्ट्रियल टेड यूनियन (सीटू) और हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। झा ने कहा, "केंद्र सरकार श्रमिकों के बुनियादी अधिकार और सुविधाएं घटा रही है। वह पूंजीपतियों के लिए सार्वजनिक कंपनियों का निजीकरण कर रही है।

श्रमिक संगठनों के पास हड़ताल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। " उन्होंने कहा कि झारखंड के कोयला खदानों में काम करने वाले चार लाख से अधिक श्रमिक हड़ताल में हिस्सा लेंगे। श्रमिक नेता ने कहा कि श्रम कानून को उद्योगपतियों के पक्ष में किया जा रहा है और कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज किया जा रहा है।

टॅग्स :मोदी सरकारझारखंडबिहारकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत