लाइव न्यूज़ :

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने कहा, भारत से अधिक बेरोजगार चीन में, CHINA में 4.7 प्रतिशत, INDIA में 3.5

By भाषा | Updated: July 3, 2019 15:10 IST

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक सवाल के जवाब में बताया कि भारत में असंगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में गिरावट की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में भी पिछले वर्षों में व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर मुहैया कराये गये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में बेरोजगारी की वृद्धि दर अन्य देशों से कम: श्रम मंत्री संतोष गंगवारगंगवार ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़ों के हवाले से बताया कि चीन में बेरोजगारी की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत है।

देश में बेराजगारी की वृद्धि दर बढ़ने संबंधी रिपोर्टों को खारिज करते हुये बुधवार को सरकार ने भारत में बेरोजगारी की दर वैश्विक स्तर पर सबसे कम होने का दावा किया।

श्रम मंत्री संतोष गंगवार ने बुधवार को राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान एक पूरक सवाल के जवाब में बताया कि भारत में असंगठित क्षेत्र में रोजगार के अवसरों में गिरावट की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि असंगठित क्षेत्र में भी पिछले वर्षों में व्यापक पैमाने पर रोजगार के अवसर मुहैया कराये गये हैं।

गंगवार ने अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के आंकड़ों के हवाले से बताया कि चीन में बेरोजगारी की वृद्धि दर 4.7 प्रतिशत है और एशिया प्रशांत देशों में यह 4.2 प्रतिशत है। वहीं भारत में बेरोजगारी की वृद्धि दर 3.5 प्रतिशत है। उन्होंने समूह घ के पदों की भर्ती प्रक्रिया से साक्षात्कार को हटाने से जुड़े एक पूरक प्रश्न के जवाब में कहा कि इस वर्ग की भर्ती प्रक्रिया में सामान्यत: एक साल का समय लगता था।

प्रक्रिया से साक्षात्कार हटाये जाने के बाद भर्ती प्रक्रिया का समय कम हो गया है। इससे व्यवस्था को सुचारु बनाने में लाभ मिला है। सरकारी नौकरियों में भर्ती के आंकड़े पेश करते हुये गंगवार ने बताया कि 2014 से 2019 के दौरान संघ लोक सेवा आयोग और कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 2,45,470 पदों पर भर्ती की गयी।

गंगवार ने कहा ‘‘ देश में नौकरी की कोई समस्या नहीं है । समस्या सिर्फ इस बात की है कि लोग स्थायी रोजगार चाहते हैं।’’ 

टॅग्स :संसद बजट सत्रमोदी सरकारनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे