kurhani Assembly by-Election 2022: 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, मनोज सिंह कुशवाहा और केदार प्रसाद गुप्ता में टक्कर, जानें क्या है समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 22, 2022 12:04 PM2022-11-22T12:04:13+5:302022-11-22T12:05:57+5:30

kurhani Assembly by-Election 2022: कुढ़नी विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

kurhani Assembly by-Election 2022 bihar total 13 candidates contest jdu Manoj Singh Kushwaha vs bjp Kedar Prasad Gupta know equation | kurhani Assembly by-Election 2022: 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में, मनोज सिंह कुशवाहा और केदार प्रसाद गुप्ता में टक्कर, जानें क्या है समीकरण

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी (file photo)

Highlightsउपचुनाव के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।चुनाव अधिकारियों ने जांच के दौरान आठ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए।राजद विधायक अनिल सहनी को अयोग्य करार दिये जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

मुजफ्फरपुरः बिहार के मुजफ्फरपुर जिले की कुढ़नी विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को होने वाले उपचुनाव के लिए नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन कुल 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में रह गये। इस उपचुनाव के लिए कुल 21 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया था।

चुनाव अधिकारियों ने जांच के दौरान आठ उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए। नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया। कुढ़नी विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को मतदान होगा और वोटों की गिनती आठ दिसंबर को होगी। राजद विधायक अनिल सहनी को अयोग्य करार दिये जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

सहनी को धोखाधड़ी के एक मामले में दोषी ठहराया गया था और तीन साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के उम्मीदवार मनोज सिंह कुशवाहा के खिलाफ प्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा ने केदार प्रसाद गुप्ता को मैदान में उतारा है।

कुशवाहा को सात दलों के सत्तारूढ़ महागठबंधन का समर्थन हासिल है। पर्यवेक्षकों का मानना है कि भाजपा को केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उनके भतीजे चिराग पासवान के नेतृत्व वाली लोक जन शक्ति (रामविलास) का भी समर्थन प्राप्त है। बिहार में 2020 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी गुप्ता राजद के अनिल कुमार सहनी से केवल 700 से अधिक मतों से हार गए थे।

हालांकि इस बार राजद ने यह सीट अपनी सहयोगी जदयू के लिए छोड़ दी है। इस बीच दो छोटे दल विकास इंसान पार्टी (वीआईपी) और ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने भी भाजपा और जदयू के खिलाफ अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।

Web Title: kurhani Assembly by-Election 2022 bihar total 13 candidates contest jdu Manoj Singh Kushwaha vs bjp Kedar Prasad Gupta know equation

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे