लाइव न्यूज़ :

महाशिवरात्रि पर आखिरी गंगा स्नान के लिये कुंभ नगरी पूरी तरह तैयार, 50-60 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना

By भाषा | Updated: March 4, 2019 08:05 IST

कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर मेला प्रशासन संगम क्षेत्र पर खास ध्यान दे रहा है क्योंकि महाशिवरात्रि सोमवार को पड़ने से ज्यादा से ज्यादा लोग संगम की ओर आएंगे।

Open in App

महाशिवरात्रि पर सोमवार को कुम्भ मेले में 50-60 लाख श्रद्धालुओं के गंगा और संगम में स्नान करने के संभावना है। महाशिवरात्रि का स्नान कुम्भ मेले का अंतिम स्नान है और इसके साथ मेला संपन्न हो जाएगा। अब तक कुम्भ मेले में 22 करोड़ लोग स्नान कर चुके हैं।

यहां मीडिया सेंटर में संवाददाताओं से बातचीत में कुम्भ मेलाधिकारी विजय किरण आनंद ने बताया कि मेले के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि पर मेला प्रशासन संगम क्षेत्र पर खास ध्यान दे रहा है क्योंकि महाशिवरात्रि सोमवार को पड़ने से ज्यादा से ज्यादा लोग संगम की ओर आएंगे।

मेला डीआईजी केपी सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि का मुहूर्त रात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर लग रहा है और इसे देखते हुए संभावना है कि श्रद्धालु तड़के सुबह से ही स्नान करना आरंभ कर देंगे। अंतिम स्नान पर्व पर 50-60 लाख लोगों के स्नान करने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अब तक करीब 22 करोड़ लोग कुंभ के दौरान गंगा में डुबकी लगा चुके हैं। सिंह ने बताया कि लोगों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।

सिंह ने बताया कि मेला क्षेत्र में यातायात सुव्यवस्थित रखने के लिए आज रात 12 बजे से वाहनों का प्रवेश मेला क्षेत्र में प्रतिबंधित रहेगा। लोगों को केवल 14,15 और 16 नंबर पांटून पुल से आने की अनुमति होगी। मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं का आना रविवार से शुरू हो चुका है।

उन्होंने बताया कि मेले के दौरान खोया पाया केंद्र में कुल 29,337 लोग गुमशुदा पंजीकृत हुए जिसमें 15,730 महिलाएं थीं। हालांकि 762 लोगों को छोड़कर बाकी लोगों को उनके परिजनों से मिला दिया गया। इन 762 लोगों के परिजनों से अभी तक संपर्क नहीं हो सका है।

सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि पर मेला प्रशासन ने शिव मंदिरों में दर्शन की विशेष व्यवस्था की है क्योंकि इस दिन शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी किया जाता है और इस बार खास संयोग बना है कि महाशिवरात्रि सोमवार को पड़ रहा है।

 

टॅग्स :कुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

पूजा पाठKumbh Mela: प्रयागराज के बाद अब कहां और कब लगेगा कुंभ मेला? जानें यहां

भारतNashik Simhastha Kumbh Mela 2027: एआई से भीड़ को कंट्रोल करेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस?, नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर बुलाई बैठक

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं