लाइव न्यूज़ :

कुंभ मेला 2019: अब क्रूज में कर सकेंगे प्रयागराज कुंभ मेले की सैर, जानें कितना होगा किराया

By मेघना वर्मा | Updated: December 29, 2018 15:47 IST

Kumbh Mela 2019 Prayagraj: क्रूज की इस सवारी को लेकर शहर वालों के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि ये क्रूज 5 जनवरी से चलाया जायेगा।

Open in App

प्रयागराज में होने वाले कुंभ मेला की तैयारियां जोरो पर है। शहर भर में तेजी से कुंभ को लेकर नई-नई तैयारियां हो रही हैं। माना जा रहा है कि इस पिछले सार की तुलना है इस साल का कुंभ मेला ज्यादा भव्य और आलीशान होगा। लोगों को कई नई सुविधाएं यहां देखने को मिलेंगी। साथ ही जो श्रद्धालु महीने भर के कल्पवास के लिए आएंगे उनके लिए भी सरकार ने कई नई सुविधाओं को दिया है। इन्हीं सुविधाओं में से एक है क्रूज। बताया जा रहा है कि इस बार श्रद्धालु क्रूज से कुंभ मेला घूम सकेंगे। 

इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया उतारेगा क्रूज

हर साल कुंभ के समय प्रयागराज में भीड़ लबोलबाब होती है। यही कारण है कि इस साल इनलैंड वाटरवेज अथॉरिटी ऑफ इंडिया वाले अपने क्रूज उतारने को तैयार हैं। बताया जा रहा है कि इस सेवा के लिए पांच घाट तैयार किए गए हैं। इनमें किला, घाट, पुराना नैनी ब्रिज, सरस्वती घाट और सुजावन घाट पर टर्मिनल बनाए गए हैं। यहां से क्रूज से पानी के रास्ते आने वाले श्रद्धालु डायरेक्ट मेला पहुंच सकते हैं। 

 

पांच जनवरी से शुरू होगी सवारी

क्रूज की इस सवारी को लेकर शहर वालों के बीच भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया जा रहा है कि ये क्रूज 5 जनवरी से चलाया जाने लगेगा। कुंभ के आखिरी दिन तक ये क्रूज चलेगी और श्रद्धालुओं को पानी के रास्ते लोगों को मेले तक पहुंचाएगी। 

इतना चुकाना होगा किराया

क्रूज का मजा लेने के लिए आपको क्रूज का किराया भी चुकाना पड़ेगा। इसके लिए 200 से 1200 रूपए तक का किराया लगेगा। आपको बता दें क्रूज 18 किलोमीटर की दूरी तय करवाएगी। इसके लिए अलग-अलग पैरामीटर्स के लिए आपको रूपए चुकाने पड़ेगें।

पर्यटक कर सकेंगे नौका की सवारी

इस बार कुंभ में आप क्रूज ही नहीं नौका की सवारी भी कर सकेंगे। नौकायान के लिए 12 सीटों वाली दो मोटर बोट और छह सीटों वाली एक मोटर बोट और एक सीट वाली 17 पैडल वाली बोट खरीदी गई है। आप इसपर अकेले या अपने परिवार वालों या दोस्तों के साथ सवारी का मजा ले सकेंगे। 

टॅग्स :कुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

पूजा पाठत्रयंबकेश्वर-नासिक 2027 सिंहस्थ कुंभ मेलाः पुरोहित-कनिष्ठ सहायक पुरोहित पाठ्यक्रम शुरू, हर वर्ग सदस्य कर सकते कोर्स?, जानिए योग्यता और आयु सीमा

पूजा पाठHaridwar Ardh Kumbh 2027: अखाड़ा परिषद ने शाही स्नान का कार्यक्रम घोषित किया, तैयारियां जारी

पूजा पाठKumbh Mela: प्रयागराज के बाद अब कहां और कब लगेगा कुंभ मेला? जानें यहां

भारतNashik Simhastha Kumbh Mela 2027: एआई से भीड़ को कंट्रोल करेंगे सीएम देवेंद्र फडणवीस?, नासिक सिंहस्थ कुंभ मेले को लेकर बुलाई बैठक

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया