लाइव न्यूज़ :

कोविड की देश की अर्थव्यस्था पर गहरी मार पड़ी : कोविंद

By भाषा | Updated: September 18, 2021 19:58 IST

Open in App

शिमला, 18 सितंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शनिवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पर कोविड महामारी की बहुत गहरी मार पड़ी और सरकार ने संकट दूर करने एवं गरीबों की मदद करने के लिए कई वित्तीय उपाय किये।

कोविंद ने यहां राष्ट्रीय लेखा परीक्षण एवं खाता अकादमी में भारतीय ऑडिट एवं खाता सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों के विदाई समारोह में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि पिछले 18 महीने देश के लिए कष्टकर रहे हैं और अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 महामारी का बहुत बुरा असर रहा है ।

उन्होंने कहा कि सरकार ने गरीबों के कल्याण एवं संकट दूर करने के लिए कई वित्तीय कदम उठाये हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि इसके लिए अक्सर उस धन से पैसे जुटाये गये जिसके बारे में कहा जा सकता है कि वह धन हमारे बच्चों और उनकी भी आगे वाली पीढी के काम आता ।

उन्होंने कहा, ‘‘ ऐसे में हमारी उनके प्रति जिम्मेदारी बनती है कि इन दुर्लभ संसाधनों का यथासंभव श्रेष्ठ उपयोग किया जाए और उनका गरीबों के कल्याण के लिए सबसे प्रभावी तरीके से इस्तेमाल किया जाए, उसमें कैग की बहुत बड़ी भूमिका है। ’’

कोविंद ने कहा कि ऑडिट से व्यवस्था की गहरी समझ हासिल करने का अनोखा मौका मिलता है तथा वह कैग को सुधारों का सुझाव देने के लिए अच्छी स्थिति में रखता है।

राष्ट्रपति ने इस मौके पर मेधावी प्रशिक्षु अधिकारियों को पदक प्रदान किये।

कार्यक्रम में उनकी पत्नी सविता कोविंद, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी मौजूद थे।

उससे पहले नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) चंद्र मुर्मु ने राष्ट्रपति का स्वागत किया।

राष्ट्रपति चार दिन की हिमाचल प्रदेश यात्रा पर है। शुकवार शाम को राज्यपाल ने उनके सम्मान में राजभवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया था एवं भोज दिया था। कोविंद रविवार सुबह शिमला से दिल्ली लौट आयेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे