लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : प्रवासी भारतीय को चीन में मौजूद पत्नी ने वीडियो कॉल से दी आखिरी विदाई

By भाषा | Updated: April 20, 2021 21:10 IST

Open in App

इंदौर (मध्यप्रदेश), 20 अप्रैल कोविड-19 के इलाज के दौरान यहां एक निजी अस्पताल में दम तोड़ने वाले 40 वर्षीय एक प्रवासी भारतीय का 24 घंटे से ज्यादा वक्त तक अंतिम संस्कार नहीं हो सका क्योंकि उसका परिवार हजारों किलोमीटर दूर चीन में है। बाद में उक्त व्यक्ति के परिवार के निवेदन पर प्रशासन ने मंगलवार को एक स्वयंसेवक से उसका अंतिम संस्कार कराया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रशांत चौबे ने "पीटीआई-भाषा" को बताया कि प्रवासी भारतीय मनोज कुमार शर्मा (40) की शहर के श्री अरबिंदो इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (सैम्स) में कोविड-19 के इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी।

उन्होंने बताया कि शर्मा चीन के एक बैंक में काम करते थे और वह भारत में अपने एक बीमार परिजन की देखभाल के दौरान संक्रमण की चपेट में आ गए थे।

चौबे ने बताया, "जब हमें पता चला कि शर्मा का शव अंतिम संस्कार के इंतजार में मुर्दाघर में रखा है, तो हमने उनकी चीन में मौजूद पत्नी विनीला शर्मा से सोमवार को ऑनलाइन माध्यम से सहमति पत्र लिया। इस पत्र के आधार पर औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद अस्पताल से उनके शव को दाह संस्कार के लिए एक स्थानीय श्मशान ले जाया गया।"

शहर के पंचकुइयां मुक्तिधाम में शर्मा का अंतिम संस्कार करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता यश पाराशर ने बताया, "शर्मा के पार्थिव शरीर को अग्नि के हवाले करना मेरे लिए एक भावुक क्षण था और उस वक्त मैं उनके परिवार की पीड़ा महसूस कर रहा था।"

पाराशर ने बताया कि शर्मा के दाह संस्कार के दौरान चीन में मौजूद शर्मा की पत्नी ने वीडियो कॉल के माध्यम से उनके अंतिम दर्शन किए और उन्हें अश्रुपूरित नयनों से आखिरी विदाई दी। इन मार्मिक क्षणों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल