लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक के पांच जिलों में कोविड-19 टीकाकरण का पूर्वाभ्यास किया गया

By भाषा | Updated: January 2, 2021 19:20 IST

Open in App

बेंगलुरु, दो जनवरी कोविड-19 टीकाकरण की पूरी प्रक्रिया का परीक्षण करने के लिए कर्नाटक के पांच जिलों में शनिवार को इसका पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) सुचारू रूप से किया गया।

कलबुर्गी, शिवमोगा, मैसूरु, बेलगावी और बेंगलुरु जिलों में टीकाकरण के पूर्वाभ्यास आयोजित किए गए। इसके लिए नामित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, तालुका और जिला अस्पतालों में नामित स्वास्थ्य कर्मचारियों सहित कई लाभार्थियों ने भाग लिया।

अधिकारियों ने कहा कि वास्तविक टीका को छोड़कर कोविड-19 टीकाकरण के संचालन के लिए आवश्यक सभी चीजों को पूर्वाभ्यास को शामिल किया गया।

स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने येलहांका के जनरल अस्पताल, जहां पूर्वाभ्यास चल रहा था, का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि दिशा-निर्देश के अनुसार सबकुछ सुचारू रूप से चल रहा है और राज्य अब वास्तविक प्रक्रिया के लिए पूरी तरह से तैयार है।

उन्होंने कहा, ‘‘जब हमें आधिकारिक तौर टीके मिल जाएंगे, तो इसी तरह की प्रक्रिया का पालन किया जाएगा और हम एक ही दिन में अधिक से अधिक लोगों को टीका लगाने की कोशिश करेंगे।’’

मंत्री ने कहा कि इसी महीने टीके मिलने की उम्मीद है और कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि केंद्र शुरुआत में स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर रहे एक करोड़ कर्मियों को मुफ्त में टीका लगवाएगा।

उन्होंने कहा कि केंद्र अन्य चरणों में टीका लगाने के लिए दिशानिर्देश जारी करेगा और राज्य सरकार इसे लागू करेगी।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि लगभग 100 वैक्सीनेटर और 375 लाभार्थी राज्य में आयोजित पूर्वाभ्यास का हिस्सा थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत