लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास हैं टीके की 14.68 करोड़ खुराक

By भाषा | Updated: November 3, 2021 11:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को केंद्र के नि:शुल्क माध्यम और प्रत्यक्ष राज्य खरीदारी श्रेणी के जरिए कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक करीब 114 करोड़ से अधिक खुराक मुहैया कराई जा चुकी हैं।

मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पास अब भी 14.68 करोड़ (14,68,60,146) से अधिक खुराक उपलब्ध हैं, जिनका अभी इस्तेमाल नहीं किया गया है।

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार पूरे देश में कोविड-19 टीकाकरण की गति को तेज करने और इसके दायरे का विस्तार करने के लिए प्रतिबद्ध है। उसने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करके टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है।

भारत सरकार राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 के टीके मुफ्त में उपलब्ध कराकर उनकी मदद कर रही है।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 टीकाकरण मुहिम के सार्वभौमीकरण के तहत केंद्र सरकार देश में टीका निर्माताओं द्वारा बनाए जा रहे टीकों की 75 प्रतिशत खेप खरीदकर राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को नि:शुल्क टीके उपलब्ध करा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी