लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र में कोविड-19 की स्थिति ‘गंभीर’, केंद्र ने मदद का आश्वासन दिया : पवार

By भाषा | Updated: April 8, 2021 13:16 IST

Open in App

मुंबई, आठ अप्रैल राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने बृहस्पतिवार को कहा कि केंद्र ने कोविड-19 से निपटने में महाराष्ट्र को मदद का आश्वासन दिया है। महाराष्ट्र में वर्तमान में कोरोना वायरस की स्थिति ‘‘गंभीर’’ बनी हुई है।

फेसबुक पर ‘लाइव’ संबोधन में पवार ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से बुधवार को बात की, जिन्होंने कोविड-19 की स्थिति से निपटने के लिए महाराष्ट्र और अन्य राज्यों को मदद का आश्वासन दिया।

पवार की पार्टी महाराष्ट्र में शिवसेना और कांग्रेस के साथ गठबंधन में सरकार में शामिल है।

पवार ने कहा कि संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा और उपचाराधीन मामलों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय है और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार के पास पाबंदी लगाने के सिवा कोई विकल्प नहीं है, जिसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख ने कहा, ‘‘महाराष्ट्र में स्थिति गंभीर हो गयी है। मैं सभी पक्षों से स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सहयोग करने की अपील करता हूं। नागरिकों के जीवन की रक्षा के लिए कुछ कड़े कदम उठाने आवश्यक हो गये हैं।’’

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बुधवार को महाराष्ट्र एवं कुछ अन्य राज्यों पर लोगों का ध्यान बंटाने और उनमें दहशत फैलाने के लिए ‘‘गैर जिम्मेदाराना बयान देकर एवं निंदनीय’’ प्रयास के माध्यम से इस महामारी को लेकर अपनी ‘विफलताओं’ को ढंकने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।

पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्यकर्मी बेहतर प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने संक्रमण की कड़ी को तोड़ने के लिए विशेषज्ञों की सलाह पर सख्त पाबंदी लगाने जैसे कदम उठाये हैं।

राज्य सरकार द्वारा पाबंदी लगाये जाने के विरोध में कारोबारियों और छोटे व्यापारियों के प्रदर्शन के बीच 80 वर्षीय नेता का यह बयान आया है।

राज्य सरकार के ‘ब्रेक द चेन’ आदेश के तहत 30 अप्रैल तक गैर-जरूरी की श्रेणी में आने वाली सभी दुकानें बंद रहेंगीं।

महाराष्ट्र में विपक्षी भाजपा ने शुरू में राज्य सरकार के प्रयासों का समर्थन करने के बाद अब पाबंदियों की आलोचना की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी