लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 संक्रमित 72 और लोगों की मौत, 13685 नए मरीज

By भाषा | Updated: April 12, 2021 21:06 IST

Open in App

लखनऊ, 12 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 72 और लोगों की मौत हो गई तथा 13685 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने सोमवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोविड-19 संक्रमित 72 मरीजों की मौत हो गई और इस महीने एक दिन का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा 21 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई है। इसके अलावा प्रयागराज में 15, कानपुर नगर में पांच, गोरखपुर में तीन, मुजफ्फरनगर, बाराबंकी, अयोध्या, जौनपुर, शाहजहांपुर, रायबरेली, सोनभद्र तथा जालौन में दो-दो तथा एटा, अमेठी, पीलीभीत, बांदा, फर्रुखाबाद, सुल्तानपुर, बलिया, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, गाजियाबाद तथा वाराणसी में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदेश में इस संक्रमण से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 9224 हो गई है।

इसके मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 13685 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई और इस अवधि में 3197 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसमें कहा गया है कि सबसे ज्यादा 3892 नए मरीज राजधानी लखनऊ में मिले हैं।

इसके अलावा वाराणसी में 1417 और प्रयागराज में 1295 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है।

प्रसाद ने बताया कि राज्य में इस वक्त उपचाराधीन कुल मामलों की संख्या 81576 हो गई है।

उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश में 192000 से ज्यादा नमूनों की जांच की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल