कोविड-19 : भारत को चिकित्सा सामान भेजेगा फ्रांस

By भाषा | Published: April 27, 2021 10:53 AM2021-04-27T10:53:53+5:302021-04-27T10:53:53+5:30

Kovid-19: France will send medical goods to India | कोविड-19 : भारत को चिकित्सा सामान भेजेगा फ्रांस

कोविड-19 : भारत को चिकित्सा सामान भेजेगा फ्रांस

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल फ्रांस ने मंगलवार को भारत के लिए ‘‘एकजुटता अभियान’’ की घोषणा की कि जिसके तहत वह कोरोना वायरस वैश्विक महामारी से लड़ने में भारत की मदद के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र, वेंटीलेटर्स और अन्य चिकित्सा सामान भेजेगा।

यूरोप और विदेश मामलों के लिए फ्रांस के मंत्रालय ने कहा कि वह कोविड-19 महामारी से बुरी तरह प्रभावित भारत के लोगों की मदद के लिए असाधारण एकजुटता अभियान चला रहा है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘मंत्रालय के संकट एवं सहयोग केंद्र और भारत में फ्रांस के दूतावास द्वारा चलाए गए इस अभियान के तहत इस हफ्ते के अंत तक वायु एवं समुद्री मार्ग से चिकित्सा सामान की आपूर्ति की जाएगी।’’

भारत में फ्रांस के राजदूत एमैनुअल लेनिन ने कहा कि भारत और यूरोपीय संघ में मौजूद फ्रांसीसी कंपनियों के सहयोग से ‘‘बड़ा एकजुटता अभियान’’ चलाया जा रहा है।

फ्रांस के विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत को की जाने वाली चिकित्सा आपूर्ति में आठ ऑक्सीजन जेनरेटर शामिल हैं जिनमें से प्रत्येक में करीब 10 वर्षों के लिए 250 बिस्तर वाले अस्पताल के लिए ऑक्सीजन की अबाधित आपूर्ति की क्षमता है।

मंत्रालय ने बताया कि पहली खेप के तौर पर लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन के पांच कंटेनर भेजे जा रहे हैं जो एक दिन में 10,000 मरीजों को ऑक्सीजन की आपूर्ति करने में सक्षम हैं।

उसने बताया कि वह भारत को 28 वेंटीलेटर भी भेज रहा है।

मंत्रालय ने बताया कि भारतीय अधिकारियों द्वारा चिकित्सा सामान की आवश्यकता जताए जाने के बाद यह आपूर्ति की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19: France will send medical goods to India

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे