लाइव न्यूज़ :

कोणार्क सूर्य मंदिर पर्यटकों के लिए खोला गया

By भाषा | Updated: August 2, 2021 16:05 IST

Open in App

भवुनेश्वर, दो अगस्त ओडिशा के पुरी जिले में स्थित कोणार्क सूर्य मंदिर जनता के लिए सोमवार को खोल दिया गया। कोरोना वायरस की घातक दूसरी लहर के चलते मंदिर सौ दिन से अधिक समय से बंद था।

आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। 13वीं शताब्दी की इस ऐतिहासिक मंदिर में आने के लिए लोगों को थर्मल जांच करानी होगी और मास्क लगाना अनिवार्य है। दिशानिर्देशों के अनुसार एक दिन में मंदिर में दो हजार लोगों को ही आने की अनुमति है।

प्रावधानों के अनुसार लोगों को टिकट ऑनलाइन बुक करने होंगे और मुख्य प्रवेश द्वार पर उसे मोबाइल फोन से स्कैन करना होगा। मंदिर परिसर में स्थानीय गाइड, फोटोग्राफ आदि को प्रवेश की अनुमति नहीं है।

राज्य सरकार ने अगस्त की अपनी अनलॉक प्रक्रिया के लिए कहा था कि जिला प्रशासन स्थानीय स्तर पर महामारी के हालात को देखते हुए धार्मिक स्थलों और पर्यटक क्षेत्रों को खोलने की अनुमति दे सकते हैं। इसके अलावा सरकार ने लोगों को पुरी के समुद्र तटों, बालासोर के चांदीपुर और कोणार्क के चंद्रभागा जाने की मंजूरी दी थी।

सूत्रों ने बताया कि जिला प्रशासन ने तीन अगस्त से खास मंदिरों को खोलने की अनुमति दी, वहीं पुरी के विश्व प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर को खोलने के बारे में निर्णय चार अगस्त को लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल