भ्रामक वीडियो ट्वीट करने पर कोलकाता पुलिस ने किश्वर के खिलाफ मामला दर्ज किया

By भाषा | Published: November 10, 2020 01:38 AM2020-11-10T01:38:46+5:302020-11-10T01:38:46+5:30

Kolkata Police files case against Kishwar for tweeting misleading video | भ्रामक वीडियो ट्वीट करने पर कोलकाता पुलिस ने किश्वर के खिलाफ मामला दर्ज किया

भ्रामक वीडियो ट्वीट करने पर कोलकाता पुलिस ने किश्वर के खिलाफ मामला दर्ज किया

कोलकाता, नौ नवंबर कोलकाता पुलिस ने भ्रामक वीडियो ट्वीट करने पर कार्यकर्ता मधु पूर्णिमा किश्वर के खिलाफ सोमवार को मामला दर्ज किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दरअसल किश्वर ने बांग्लादेश में हुई एक इस्लामिक रैली का वीडियो ट्वीट किया था और दावा किया था कि उक्त आयोजन कोलकाता में हुआ था।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि वीडियो में जो गीत है उसमें साफतौर से बांग्लादेश का संदर्भ है।

उन्होंने बताया, ‘‘वीडियो में बांग्लादेश के कई झंडे भी देखे जा सकते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर वीडियो साझा करने वाली शख्स ने इसे कोलकाता का बताया। यह बिल्कुल गलत और भ्रामक है तथा इससे यहां कानून-व्यवस्था के लिए खतरा पैदा हो सकता है।’’

किश्वर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कोलकाता पुलिस की सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) इकाई ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

किश्वर के ट्विटर पर बीस लाख से अधिक फॉलोवर हैं।

बाद में किश्वर ने क्लिप हटा दी और माफी भी मांगी। उन्होंने कहा कि उक्त वीडियो उन्हें ‘‘किसी भरोसेमंद मित्र’’ ने भेजा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kolkata Police files case against Kishwar for tweeting misleading video

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे