लाइव न्यूज़ :

जानिए आज क्या हुआ थाः गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिन, समलैंगिकों को सेना में भर्ती का कानूनी अधिकार मिला

By भाषा | Updated: December 22, 2019 12:49 IST

वह 22 दिसंबर का ही दिन था जब नौ बरस पहले अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमंगोल प्रमुख हुलागू खान के सेना प्रमुख बहादुर ताइर ने लाहौर पर कब्जा किया।भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई। इसे रूड़की से चलाया गया। यह क्षेत्र फिलहाल देश के उत्तराखंड राज्य में है। थामस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री को सजाया गया और यह रौशनी से जगमगा उठा।

वर्ष 2018 का सूरज अब अपने अस्ताचल की ओर है और 2019 का एक नया सवेरा आने में अब कुछ दिन का समय बाकी है। वर्ष के अंतिम महीने का यह 22वां दिन इतिहास में कई बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है।

वह 22 दिसंबर का ही दिन था जब नौ बरस पहले अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने एक कानून को मंजूरी देकर सेना में समलैंगिकों की सेवाओं को कानूनी मान्यता दे दी थी। इससे पहले तक 1993 में लागू हुए 'डोंट आस्क, डोंट टैल' कानून के चलते समलैंगिक सैनिकों को अपनी लैंगिकता छिपाने को मजबूर होना पड़ता था और उनके समलैंगिक होने की बात सामने आने पर उन्हें सेना से निकाल दिया जाता था।

देश दुनिया के इतिहास में 22 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1241 : मंगोल प्रमुख हुलागू खान के सेना प्रमुख बहादुर ताइर ने लाहौर पर कब्जा किया।

1666 : सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिन। वह सिख समुदाय के अंतिम गुरु थे और इनके बाद ‘गुरु मानयो ग्रंथ’ का पालन करते हुए सिखों ने गुरु ग्रंथ साहिब को ही अपना गुरु माना।

1851 : भारत में पहली मालगाड़ी चलाई गई। इसे रूड़की से चलाया गया। यह क्षेत्र फिलहाल देश के उत्तराखंड राज्य में है।

1882 : थामस अल्वा एडिसन के बनाए गए बल्बों से पहली बार क्रिसमस ट्री को सजाया गया और यह रौशनी से जगमगा उठा।

1940 : मनबेन्द्र नाथ राय ने रेडिकल डेमोक्रेटिक पार्टी की स्थापना का ऐलान किया।

1972 : चिली के एक दुर्घटनाग्रस्त विमान में सवार 14 लोगों को दुर्घटना के दो महीने बाद देश की वायुसेना ने जीवित ढूंढ निकाला।

1989 : रोमानिया में 24 बरस के बाद निकोलाए चाउसेस्क्यू के तानाशाह शासन का अंत और वह देश छोड़कर भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार।

1990 : क्रोएशिया ने संविधान को अंगीकार किया और अपने नागरिकों को व्यापक अधिकार प्रदान किए।

2001 : ब्रिटेन के इस्लामी कट्टरपंथी रिचर्ड रीड ने अपने जूतों में छिपाकर रखे विस्फोटक से एक विमान को उड़ाने का असफल प्रयास किया, जिसमें करीब 200 व्यक्ति सवार थे। सहयात्रियों ने उसकी इस कोशिश को नाकाम कर दिया। अमेरिका की एक अदालत ने बाद में उसे उम्रकैद की सजा सुनाई।

2010 : अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने समलैंगिकों से जुड़े एक कानून पर दस्तख्त कर सेना में उनकी भर्ती का रास्ता साफ कर दिया।

टॅग्स :हिस्ट्रीगुरु गोबिंद सिंहपंजाबबिहारपटनाअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत