लाइव न्यूज़ :

'खान मार्केट गैंग' पर चुप्पी चौंकाने वाली, PM मोदी ने की थी व्यंग्यात्मक टिप्पणी

By हरीश गुप्ता | Updated: May 16, 2019 05:52 IST

धानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ‘लुटियन’ के दिल्ली वालों पर हमला करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने खान मार्केट को निशाना बनाते हुए उसकी ब्रांडिंग ‘गैंग’ के रूप में की है.

Open in App
ठळक मुद्देजब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खान मार्केट गैंग’ के बारे में व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है, तब से 500 से अधिक दुकानों और भोजनालयों से गुलजार इस मार्केट परिसर में चौंकाने वाला सन्नाटा पसरा है.खान मार्केट एसोसिएशन ने दो दिन पहले आपात बैठक बुलाकर अपने सभी सदस्यों को कोई बयान जारी नहीं करने का निर्देश दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था,‘‘मोदी की छवि खान मार्केट गैंग या लुटियंस दिल्ली ने नहीं बनाई है. यह 45 वर्षों की कड़ी मेहनत से बनी है.

जब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘खान मार्केट गैंग’ के बारे में व्यंग्यात्मक टिप्पणी की है, तब से 500 से अधिक दुकानों और भोजनालयों से गुलजार इस मार्केट परिसर में चौंकाने वाला सन्नाटा पसरा है. न तो दुकानदार और न ही आगंतुक यह अनुमान लगा पा रहे हैं कि मोदी ने ‘खान मार्केट’ को उन लोगों को निशाना बनाने के लिए क्यों चुना जो उनको हटाने के लिए साजिश रच रहे हैं. खान मार्केट एसोसिएशन ने दो दिन पहले आपात बैठक बुलाकर अपने सभी सदस्यों को कोई बयान जारी नहीं करने का निर्देश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ‘लुटियन’ के दिल्ली वालों पर हमला करते थे, लेकिन इस बार उन्होंने खान मार्केट को निशाना बनाते हुए उसकी ब्रांडिंग ‘गैंग’ के रूप में की है. 

खान मार्केट एसोसिएशन ने दो दिन पहले आपात बैठक बुलाकर अपने सभी सदस्यों को कोई बयान जारी नहीं करने का निर्देश दिया. साथ ही सभी पक्षों से भी कहा गया था कि वे आगंतुकों और दुकानदारों के साथ  इस विषय पर कोई चर्चा नहीं करें. ‘लोकमत समाचार’ ने इस संबंध में जब एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव मेहरा से संपर्क किया, तो उन्होंने पहले कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया. 

हालांकि बाद में उन्होंने स्वीकार किया कि हाल ही में सदस्यों की बैठक हुई थी. इसके अलावा उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया. सूत्र बताते हैं कि राजनेताओं में लालकृष्ण आडवाणी खान मार्केट में किताबें खरीदने के लिए आते थे, जबकि गांधी खरीदारी और खाने के लिए अक्सर वहां जाते थे. हालांकि पिछले कुछ महीने से वहां किसी गांधी को नहीं देखा गया. आडवाणी लंबे समय से वहां नहीं जा रहे हैं. स्मृति ईरानी भी  कुछ चीजों की खरीदारी के लिए कई बार दिखाती हैं. 

यह कहा था इंटरव्यू में प्रधानमंत्री मोदी ने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था,‘‘मोदी की छवि खान मार्केट गैंग या लुटियंस दिल्ली ने नहीं बनाई है. यह 45 वर्षों की कड़ी मेहनत से बनी है. आप इसे ध्वस्त नहीं कर सकते, लेकिन लुटियंस और खान मार्केट गैंग ने एक पूर्व प्रधानमंत्री की इमेज जरूर बनाई थी.’’ 1951 में स्थापित खान मार्केट का नाम स्वतंत्रता सेनानी खान अब्दुल जब्बार खान के नाम पर पड़ा, जो खान अब्दुल गफ्फार खान के भाई थे. 

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया