लाइव न्यूज़ :

केरल प्रोफेसर का विवादित बयान- जींस पहनने वाली महिलाएं पैदा करती हैं ट्रांसजेंडर बच्चे

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 5, 2018 10:35 IST

केरल प्रोफेसर ने कहा है कि "अच्छा बच्चा" वही महिला जन्म दे सकती है, जिसने अपना नारीत्व नहीं खोया है। इससे पहले भी केरल के एक अन्य प्रोफेसर महिलाओं के पहनावे को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं।

Open in App

केरल, 4 अप्रैल: 21वीं सदी में लोग यूं तो महिला सशक्तिकरण की बात करते हैं लेकिन वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो  औरतों पर विवादित टिप्पणी देने से बाज नहीं आते। देश के जाने-माने नेताओं ने कई बार बयान दिया है कि जींस पहनने वाली लड़कियों का ज्यादा रेप होता है। कोई कहता है महिलाओं का शराब पीना देश के लिए खतरा है। ये तो छोड़िए एक नेता ने तो यह तक कह डाला कि लड़कियों के ब्वॉयफ्रेंड बनाने से ज्यादा क्राइम उनके साथ होता है। आए दिन हमें ऐसे बयान सुनने को मिल जाते हैं। ताजा उदारहण जो हम आपको बताने जा रहें हैं, वह किसी नेता या आम आदमी ने नहीं बल्कि केरल के प्रोफेसर ने दिया है। 

केरल के प्रोफेसर डॉक्टर रजित कुमार ने कहा है कि जो लड़कियां जींस पहनती हैं, वह ट्रांसजेंडर बच्चों को जन्म देती हैं। ये प्रोफेसर कोई आम कॉलेज के प्रोफेसर नहीं हैं, बल्कि केरल के सबसे शिक्षित लोगों में शुमार हैं। केरल के किसी भी शैक्षणिक कार्यक्रम में इनको बुलाया जाता है। राज्य सरकार इनसे शिक्षा के मामले में सलाह भी लेती है। 

केरल के प्रोफेसर डॉक्टर रजित कुमार ने कहा है कि अगर एक महिला जींस पहनती है और लड़के जैसे रहती है तो वह ट्रांसजेंडर बच्चों को जन्म देती हैं। उन्होंने कहा जो महिला नारीत्व खोते जा रही हैं, और मर्दों की तरह व्यवहार करती हैं, उनके बच्चे ट्रांसजेंडर होते हैं। हालांकि यहां इन्होंने पुरुषों के बारे में भी यही बात कही हैं। उन्होंन कहा कि जो लड़के अपनी पुरुषार्थ खोते जा रहे हैं, ये बात उनपर भी लागू होती है। यानी अगर कॉलेज के प्रोफेसर के बयान का आकलन किया जाए तो जो खुले विचारों वाले लड़के और लड़कियों ट्रांसजेंडर बच्चों को जन्म देंगे। 

यह भी पढ़ें- सुधर जाओ एडीजीपी आरसी मिश्रा, रेप पर बेतुके बयान से पुलिस की ''नाकामी'' नहीं छुपा सकते आप 

इंडिया टूडे के मुताबिक प्रोफेसर ने कहा है कि एक अच्छा बच्चा वही महिला जन्म दे सकती है, जिसने अपनी नारीत्व नहीं खोई है और वह महिला की तरह ही व्यवहार करती हो। 

इन्होंने यह भी कहा कि आज के वैसे युवा पीढ़ी जो समाज की मान्यताओं को नहीं मानते हैं और जो अपनी मनमर्जी की करते हैं, उनके बच्चे दिमागी तौर पर कमजोर होते हैं। उनमें ऑटिज्म नाम की एक दिमाग से जुड़ी बीमारी होती है। 

बता दें कि केरल के शिक्षा मंत्री के के शैलाजा ने इस बात का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि हम इस बात का बिल्कुल सर्मथन नहीं करते हैं। प्रोफेसर रजीत कुमार को अब हम किसी भी राज्य सरकार से जुड़ी कार्यक्रम में नहीं बुलाएंगे। हम उन्हें बैन कर रहे हैं। 

गौरतलब है कि पिछले महीने केरल के कोझिकोड के फारूक ट्रेनिंग कॉलेज के एक प्रोफेसर जौहर मुनव्वर ने कॉलेज की लड़कियों के पहनावे को लेकर विवादित टिप्पणी की है। प्रोफेसर ने कहा कि लड़कियां जान बूझकर अपना 'सीना' दिखाती हैं। प्रोफेसर ने एक बयान में मुस्लिम परिवारों को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियां आजकल जानकर अपना हिजाब ठीक से नहीं पहनतीं  हैं और वह जानबूझकर अपना सीना दिखाती हैं, मानो कटे हुए तरबूज डिस्प्ले पर हों। उन्होंने कहा सीना महिलाओं के शरीर का एक ऐसा हिस्सा है जो मर्दों को आकर्षित करता है। इस्लाम इसे ढंककर रखने की बात करता है। जिसका कॉलेज की लड़कियों ने कड़ा विरोध भी किया है।

टॅग्स :केरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतपश्चिम एशिया में जारी युद्ध का भारत पर कम से कम प्रभाव पड़े?, पीएम मोदी बोले- भारतीयों के जीवन को खतरे में डालने वाली ‘खतरनाक’ टिप्पणी

भारतKerala Assembly Election 2026: त्रिशूर में पीएम मोदी आज करेंगे रोड शो, एनडीए उम्मीदवारों से होगी मुलाकात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया